सुशांत सिंह राजपूत को मौत के लिए उकसाने की FIR से लेकर जेल जाने तक,कई विवादों का हिस्सा रही हैं रिया चक्रवर्ती

Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Apr 2023 7:26 AM

विज्ञापन

रिया चक्रवर्ती तब सुर्खियों में आई, जब सुशांत सिंह राजपूत की मौत हुई. एक्ट्रेस को सुशांत की मौत का जिम्मेदार बताया गया. उन्हें ड्रग्स केस में जेल भी जाना पड़ा था. हालांकि अभिनेत्री ने हार नहीं मानी और कोशिश करती रही. अब रिया जल्द ही रोडीज 19 में दिखाई देंगी.

विज्ञापन
undefined

रिया चक्रवर्ती रोडीज 19 के साथ टीवी पर वापसी करने के लिए तैयार हैं. सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस के बाद एक्ट्रेस 3 साल बाद किसी रियालिटी शो में दिखाई देंगी. आईये जानते हैं उनकी जीवन से जुड़ी कुछ अनसुनी बातें…

undefined

रिया का नाम फिल्म निर्माता महेश भट्ट के साथ जुड़ा था. अफवाहें तब तेज हुई जब एक्ट्रेस ने उनके जन्मदिन पर कुछ तसवीरें शेयर की. इन फोटोज की तुलना फैंस ने बिग बॉस 12 की जोड़ी जसलीन मथारू और अनूप जलोटा से की.

undefined

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु के बाद, एक्टर की फैमिली ने रिया पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया गया था. उनके पिता की प्राथमिकी में उल्लेख किया गया है कि सुशांत की बहन को उनसे पता चला कि रिया उनकी मेडिकल रसीदों को सार्वजनिक करने, उन्हें पागल घोषित करने और उन्हें अपने सचिव की आत्महत्या के लिए फंसाने की धमकी दे रही थी.

undefined

सुशांत सिंह राजपूत के पिता द्वारा उनकी प्राथमिकी में 15 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाने के बाद प्रवर्तन निदेशक द्वारा रिया और उनके परिवार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया था. सुशांत के पिता केके सिंह ने कहा, “2019 में, सुशांत के खाते में 17 करोड़ रुपये थे, लेकिन महीनों के भीतर 15 करोड़ रुपये किसी अन्य अकाउंट में ट्रांसफर किए गए.

undefined

एंटी-ड्रग्स एजेंसी ने आरोप लगाया कि रिया ने सह-आरोपी से मारिजुआना की कई डिलीवरी कराईं. एक्ट्रेस का भाई शौविक पेडलर्स के संपर्क में था और सुशांत सिंह राजपूत को दिए गए पैकेट खरीदता था. रिया को सितंबर, 2020 में गिरफ्तार किया गया था. अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में रखने के बाद, उन्हें बॉम्बे हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी.

undefined

सुशांत सिंह राजपूत मामले के बाद एक्ट्रेस काफी टूट गई थी और उन्होंने खुद को ठीक किया और अब रिया को कई पार्टीज और फंक्शन में स्पॉट किया जाता है. उन्हें दोस्त शिबानी दांडेकर की शादी में देखा गया था.

undefined

रिया अब टीवी के हिट शो रोडीज में नजर आने वाली हैं. वह गैंग लीडर के रूप में 19वें सीजन का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार है. प्रोमो में उन्होंने कहा, “आपको क्या लगा में वापस नहीं आउंगी, डर जाउंगी… डरने की बारी किसी और की है… मिलते हैं ऑडिशन पर.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola