Lata Mangeshkar ने क्यों नहीं की थी शादी? इस शख्स से करती थीं प्यार, लेकिन नहीं बनी शादी की बात!

Published by : Divya Keshri Updated At : 28 Sep 2023 10:40 AM

विज्ञापन

महान गायिका लता मंगेशकर का आज जन्मदिन है. भले ही सुरों की मल्लिका आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन उनकी मधुर आवाज हमारे दिलों में बसी हुई है. उन्होंने 36 भारतीय भाषाओं में गाने गाए हैं. पर्सनल लाइफ की बात करें तो बहुत कम लोग जानते होंगे कि उन्होंने शादी क्यों नहीं की. आपको बताते हैं इसके पीछे की कहानी.

विज्ञापन
undefined

सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर का आज 94वां जन्मदिनस है. 36 भारतीय भाषाओं में गाने रिकॉर्ड करने से लेकर 1989 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित होने तक, वह रॉयल अल्बर्ट हॉल, लंदन में प्रदर्शन करने वाली पहली भारतीय हैं.

undefined

लता मंगेशकर की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने कभी शादी नहीं की. इसके पीछे दो कारण बताए जाते हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो कम उम्र से ही,उन्होंने अपने भाई-बहनों की देखभाल की थी.

undefined

अपने भाई-बहनों की देखभाल करने से लेकर उन्हें उनके करियर में स्थापति करने में वो बहुत मशगूल हो गईं कि कभी उन्होंने शादी के बारे में सोचा ही नहीं.

undefined

रिपोर्ट्स में दूसरा कारण ये बताया जाता है कि लता मंगेशकर और डूंगरपुर राजघराने के महाराजा राज सिंह एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे. लता और राज एक-दूसरे से उनके छोटे भाई हृदयनाथ मंगेशकर के माध्यम से मिले थे.

undefined

रिपोर्ट्स की मानें तो राज सिंह और हृदयनाथ दोस्त थे. राज अक्सर हृदयनाथ के घर जाते थे, जहां उनकी दोस्ती लता जी से हुई. जिसके बाद दोनों की दोस्ती हुई और ये दोस्ती प्यार में बदल गई.

undefined

राज सिंह, लता मंगेशकर से शादी करना चाहते थे, लेकिन नियति को कुछ और मंजूर था. उन्होंने अपने परिवार को बताया कि वह लता से शादी करना चाहते हैं. हालांकि राजपरिवार नहीं चाहता था कि राज किसी आम लड़की से शादी करें.

undefined

राज सिंह के परिवार वाले चाहते थे कि राज की पत्नी किसी शाही परिवार से हो. जिसके कारण राज अपने परिवार के आगे झुक गए और शादी की बात आगे नहीं बढ़ पाई.

undefined

रिपोर्ट्स की मानें तो जिसके बाद राज और लता ने जिंदगी भर शादी नहीं की. कहा जाता है कि जब 2009 में राज सिंह की मृत्यु हो गई, तो लता जी उनके अंतिम दर्शन के लिए गुप्त रूप से डूंगरपुर आईं थी. हालांकि कभी भी लता जी ने इस बारे में बात नहीं की.

undefined

प्रधानमंत्री मोदी ने लता मंगेशकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने लिखा कि, लता दीदी को उनकी जयंती पर याद कर रहा हूं. भारतीय संगीत में उनका योगदान दशकों तक रहा है, जिसने एक चिरस्थायी प्रभाव पैदा किया है. उनकी भावपूर्ण प्रस्तुतियों ने गहरी भावनाओं को जगाया है. उनका हमारी संस्कृति में हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा.”

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola