Kaun Banega Crorepati 15: अमिताभ बच्चन से कंटेस्टेंट ने पूछ लिया मजेदार सवाल, बिग बी बोले- एक्टर हमेशा आंसू…

Updated:
विज्ञापन
Kaun Banega Crorepati 15: अमिताभ बच्चन से कंटेस्टेंट ने पूछ लिया मजेदार सवाल, बिग बी बोले- एक्टर हमेशा आंसू…

Kaun Banega Crorepati 15: कौन बनेगा करोड़पति 15 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो के होस्ट अमिताभ बच्चन कंटेस्टेंट के साथ मजाक मस्ती करने से नहीं चूकते. लेटेस्ट एपिसोड में बिग बी से एक कंटेस्टेंट ने ऐसा सवाल पूछा, जिसका एक्टर ने जबरदस्त जवाब दिया.

विज्ञापन
undefined

कौन बनेगा करोड़पति 15 के लेटेस्ट एपिसोड में कल्याण महाराष्ट्र के बोल बच्चन हॉटसीट पर नजर आए. तीनों भाइयों बीरेंद्र कपवान, देवेंद्र जुयाल और जितेंद्र कपवान ने शो के दौरान बिग बी से कई मजेदार बातें शेयर की.

undefined

कौन बनेगा करोड़पति 15 में देवेन्द्र, मिथुन चक्रवर्ती और राजकुमार की नकल उतारते है. बिग बी उनके इस टैलेंट की सराहना करते है. देवेन्द्र बताते है कि उन्हें लोगों को हंसाना पसंद है.

undefined

अमिताभ बच्चन से देवेन्द्र शेयर करते है कि जब उन्होंने फिल्म मुकद्दर का सिकंदर देखी थी तब वह 9वीं कक्षा में थे. वो सोचते थे कि क्लाइमेक्स सीन के दौरान बिग बी इतना कैसे रोये थे.

undefined

देवेन्द्र, बिग बी से कहते हैं, “आखिरी सीन में मैंने सोचा था कि परेशानी तो कोई भी है, लेकिन सर की आंखों में, आंसू एकदम कैसे आ जाते हैं. उस समय मुझे नहीं पता था कि एक्टर ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते हैं. मैंने यह सीन कई बार बार-बार देखा.

undefined

देवेन्द्र ने आगे कहा, यहां तक कि मैंने उस सीन को करने के लिए कॉलेज के दौरान पुरस्कार जीते. मैंने उन सीन को करने के लिए ग्लिसरीन का उपयोग नहीं किया. उस दिन से मैं आपको द्रोणाचार्य और खुद को आपका छात्र मानता हूं.

undefined

देवेन्द्र के सवाल का जवाब देते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा, “हमेशा ऐसा नहीं होता कि हम इमोशनल सीन के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करते हैं.

undefined

अमिताभ बच्चन ने कहा, उदाहरण के लिए एक इमोशनल सीन होता है जिसमें किसी करीबी को मरते हुए दिखाया जाता है. जीवन में हमारे साथ जो हुआ है, हम अपनी व्यक्तिगत त्रासदी के बारे में सोचते हैं और भावुक हो जाते हैं.

undefined

अमिताभ बच्चन ने आगे कहा, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि किसी की गलती के कारण हमें उन सीन को दोबारा करना पड़ता है और अलग-अलग टेक देने पड़ते हैं. उस स्थिति में हम बार-बार नहीं रो सकते- वापस आएं और वही भावनाएं लाएं, इसलिए हम ग्लिसरीन का उपयोग करते हैं.

undefined

अमिताभ बच्चन के फिल्मों की बात करें तो उन्हें हाल ही में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन के साथ गणपत में देखा गया था. हालांकि फिल्म फ्लॉप हो गई.

undefined

अमिताभ बच्चन के आने वाले फिल्मों की बात करें तो दीपिका पादुकोण के साथ हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न का हिंदी रीमेक शामिल है. वह प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी में भी दिखाई देंगे.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola