दूरदर्शन के इस सीरियल को देखने के लिए बच्चे छोड़ आते थे स्कूल, दीवानगी ऐसी कि आज भी फैंस के बीच हैं पॉपुलर

Shaktimaan
Doordarshan Serial Shaktimaan: दूरदर्शन पर आने वाला सीरियल शक्तिमान बच्चों के बीच काफी पॉपुलर था. 90 के दशक का ये सीरियल सुपरहिट था. इस शो के लिए बच्चों के बीच काफी क्रेज था. शक्तिमान का किरदार मुकेश खन्ना ने निभाया था.

दूरदर्शन पर आने वाला सीरियल शक्तिमान आपको याद होगा. सीरियल शनिवार को टेलीकास्ट होता था और इसे लेकर बच्चों के बीच काफी क्रेज था. बच्चे बड़ी चाव से ये शो देखते थे.

शक्तिमान का रोल मुकेश खन्ना ने निभाया था. एक सामान्य व्यक्ति के पास अलौकिक शक्तियां होती हैं जिनका उपयोग वह अपने लोगों को बुरी ताकतों से बचाने में मदद करने के लिए करता है और अनोखे तरीकों से लोगों को बचाता है.

शक्तिमान बच्चों को पसंदीदा सुपरहीरो था. शक्तिमान रेड कलर के आउटफिट में दिखता था, जो पलक झपकते ही उड़कर एक जगह से दूसरे जगह पहुंच जाता था. शक्तिमान के पास कई शक्तियां थी.

अभिनेता मुकेश खन्ना थे, जो भारत के पहले सुपरहीरो थे, जो बच्चों और बड़ों को एड्रेनालाईन-ईंधन वाले रोमांच पर ले जाते थे. सीरियल में मुकेश ने अखबार के फोटोग्राफर पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकारनाथ शास्त्री का रोल निभाया था.

शक्तिमान शो की लोकप्रियता बच्चों के बीच इतनी थी कि वो उन्हें कॉपी करते थे. बच्चे हाथ हवा में उठाकर उनके जैसे उड़ने की नकल करते. हालांकि शो खत्म होने के बाद मुकेश खन्ना बच्चों को मैसेज भी देते थे.

दुनिया को भ्रष्टाचार और बुरी ताकत और उसके कट्टर दुश्मन तमराज किलविश (सुरेंद्र पई) से छुटकारा दिलाने के लिए शक्तिमान का जन्म हुआ है.

शक्तिमान 13 सितंबर 1997 से 27 मार्च 2005 तक दूरदर्शन नेशनल चैनल पर शुरू किया गया था और इसके 520 एपिसोड थे.

मुकेश खन्ना ने शक्तिमान में पांच अलग-अलग किरदार निभाए – 1 शक्तिमान, 2. पंडित घंगाधर विद्याधर मायाधर ओंकार नाथ शास्त्री 3 शक्तिमान के क्लोन, 4 सत्या, 5 मेजर रणजीत सिंह जो शक्तिमान के पिता थे.

शक्तिमान को बंद कर दिया गया क्योंकि दूरदर्शन के साथ अनुबंध मार्च 2005 में समाप्त हो गया था. दूरदर्शन ने नवीनीकरण शुल्क बढ़ा दिया था. अब आप इसे यू-ट्यूब पर मुकेश खन्ना के चैनल के जरिए देख सकते हैं.

शक्तिमान का थीम सॉन्ग गालिब असद ने लिखा था. बता दें कि मुकेश ने अपने प्रोडक्शन हाउस भीष्म इंटरनेशनल के बैनर तले धारावाहिक बनाया था.
Also Read: Doordarshan के 5 लोकप्रिय सीरीयल्स, जो आपको याद दिला देंगे बचपन, लिस्ट में शक्तिमान है शामिलप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










