ePaper

Diwali 2023: धनतेरस के दिन भारत में इस मंदिर में दर्शन करने से होती है धन की बरसात, यकीन न हो तो जरूर जाएं

Updated at : 02 Nov 2023 2:03 PM (IST)
विज्ञापन
Diwali 2023: धनतेरस के दिन भारत में इस मंदिर में दर्शन करने से होती है धन की बरसात, यकीन न हो तो जरूर जाएं

Dhanteras 2023: धनतेरस और दिवाली के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा बड़े ही धूम-धाम के साथ होती है. इस साल 10 नवंबर को धनतेरस मनाया जाएगा. इस मौके पर हम आपको बताएंगे धनतेरस पर एक ऐसी मंदिर के बारे में जिसके दर्शन मात्र से ही धन की बारिश होने लगेगी.

विज्ञापन
undefined

Dhanteras 2023: मां लक्ष्मी, हिन्दू धर्म के अनुसार धन, संपत्ति, सौभाग्य और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं. वह विष्णु की पत्नी हैं. धनतेरस और दिवाली के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी की पूजा बड़े ही धूम-धाम के साथ होती है. इस साल 12 नवंबर को दिवाली का महापर्व मनाया जाएगा, और 10 नवंबर को धनतेरस मनाया जाएगा. इस मौके पर हम आपको बताएंगे धनतेरस पर एक ऐसी मंदिर के बारे में जिसके दर्शन मात्र से ही धन की बारिश होने लगेगी.

undefined

कहां है यह मंदिर

यह फेमस लक्ष्मी मंदिर राजस्थान में है. इस मंदिर का नाम कैला देवी मंदिर है, धनतेरस के दिन जो भी यहां दर्शन करता है उसके घर धन की कभी कमी नहीं रहती है.

undefined

कैला देवी मंदिर

बता दें कि कैला देवी मंदिर’ में मां लक्ष्मी की पूजा होती है. यह मंदिर राजस्थान के करौली जिला से करीब 24 किमी की दूरी पर है. यह मंदिर विदेशी सैलानियों के बीच भी काफी फेमस है. यह मंदिर त्रिकूट पर्वत पर विराजमान है.

undefined

क्या है कैला देवी मंदिर का इतिहास

दरअसल कैला देवी मंदिर का इतिहास काफी प्राचीन है. इस मंदिर का इतिहास एक हजार वर्ष पुराना बताया जाता है. लोगों का मानना है कि इसकी नींव महाराजा गोपाल सिंह ने रखी थी. वहीं कुछ लोगों का मानना है कि इसका निर्माण 1723 में शुरू हुआ था और करीब 1930 में बनकर यह पूरी तरह से बनकर तैयार हो गया था.

undefined

कैला देवी मंदिर की कथा

कैला देवी मंदिर की कथा बेहद ही खास है. बताया जाता है कि कैला देवी भगवान कृष्ण की बहन है. कहा जाता है कि जब कृष्ण का जन्म हुआ था तभी एक और लकड़ी का जन्म हुआ था, जो आगे चलकर कैला देवी के नाम से प्रसिद्ध हुई. बताया जाता है कि कंस कृष्ण को मारने के लिए पहुंचा और कैला देवी प्रकट हो गई. बता दें कि कैला देवी मंदिर पूरे भारत में फेमस है. धनतेरस पर यहां लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं.

विज्ञापन
Shweta Pandey

लेखक के बारे में

By Shweta Pandey

Shweta Pandey is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola