ePaper

Diwali Rangoli Design Tips: इस दिवाली इन चीजों की मदद से बनाएं खूबसूरत और बड़ी से बड़ी रंगोली

Updated at : 07 Nov 2023 8:37 AM (IST)
विज्ञापन
Diwali Rangoli Design Tips: इस दिवाली इन चीजों की मदद से बनाएं खूबसूरत और बड़ी से बड़ी रंगोली

हर घर में दिवाली पर रंगोली बनाने की परंपरा है. रंगोली बनाने के लिए आपको बहुत सारी चीजें की आवश्यकता होती हैं, जैसे कि रंग, चावल, रोली, कुमकुम, फूल, पत्तियां, आदि लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप घर में मौजूद थाली, चम्मच, और कुछ और चीजों का उपयोग करके भी रंगोली बना सकते हैं.

विज्ञापन
undefined
छेद वाली थाली का उपयोग

आपके घर में कई तरह की थाली मौजूद होती है, जो खाने और खाना बनाने के लिए होती है. दिवाली पर रंगोली बनाने के लिए छेद वाली थाली का उपयोग कर सकते हैं. थाली को बीच में रखकर एक वृत्ताकार या चक्रवृत्त जैसा आकार बना सकते हैं, और उसके आसपास अन्य डिजाइन बना सकते हैं.

undefined
कांटा वाल चम्मच का उपयोग

रंगोली बनाने के लिए कांटा वाल चम्मच का उपयोग भी कर सकते हैं. छोटे और आकर्षक डिजाइन बनाने के लिए उपयोग किया जा सकता है.

undefined
थाली का उपयोग

आपकी पास कुछ सामान्य थालियां हो सकती हैं जो आप आमतौर पर खाने के लिए उपयोग करते हैं. इन थालियों का उपयोग आप अपनी रंगोली के आकार को तय करने के लिए कर सकते हैं. थाली को बीच में रखकर एक वृत्ताकार या चक्रवृत्त जैसा आकार बना सकते हैं, और उसके आसपास अन्य रंगोली डिजाइन बना सकते हैं.

undefined
चम्मच का उपयोग

चम्मच आपकी रंगोली में छोटे और आकर्षक डिजाइन बनाने के लिए उपयोग किया जा सकता है. आप चम्मच को रंग से भिगोकर थाली पर छोड सकते हैं और इससे अलग-अलग गोल या अन्य आकार बना सकते हैं.

Also Read: Diwali 2023 Rangoli Design: दिवाली पर अपने घरों में बनाएं पीकॉक डिजाइन की रंगोली, यहां से लें आइडिया
undefined
माचिस की तिली का उपयोग

माचिस की तिली से आप रंगोली को अलग-अलग डिजाइन दे सकते हैं. यह इस्तेमाल करना में बहुत ही आसान है.

undefined
कॉटन बड्स की मदद से बनाएं रंगोली

माचिस के अलावा आप रंगोली बनाने के लिए कॉटन बड्स की मदद से कई आकार दे सकते हैं. यह आपके रंगोली को चार-चांद लगा देगा.

undefined
चूड़ियों का इस्तेमाल

रंगोली बनाने के लिए बेकार पड़ी चुड़ियों का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आप छोटे-छोटे गोलाकार बनाने में मदद मिलेगी. और उसके बाद साइड-साइड डिजाइन भी बना सकते हैं.

Also Read: Diwali 2023 Rangoli Design: इस दिवाली घर में बनाएं स्वास्तिक डिजाइन की रंगोली, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
undefined
मोटिन का इस्तेमाल

रंगोली बनाने के लिए मच्छर भगाने वाले मोटिन का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसे काफी बढ़िया डिजाइन मिलेगा. आप छलनी की मदद से इसके चारों और रंग से रंगोली बना सकते हैं.

undefined
पेंसिल्स का उपयोग

पेंसिल्स का उपयोग भी कर सकते हैं जो आसानी से बर्तन पर रंग डालने के लिए होते हैं. इनसे आप अपनी रंगोली को और भी आकर्षक बना सकते हैं.

undefined
हैप्पी रंगोली डिजाइन

आप अपनी रंगोली को और भी सुंदर बनाने के लिए फूल और पत्तियां का उपयोग कर सकते हैं, जो आकर्षण और सुंदरता जोड़ सकते हैं. यदि आपके पास रैंगोली बनाने के लिए स्टेन्सिल्स हैं, तो आप उन्हें उपयोग करके अत्यंत आकर्षक और संरचित डिजाइन बना सकते हैं.

विज्ञापन
Nutan kumari

लेखक के बारे में

By Nutan kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola