Sawan: श्रीकाशी विश्वनाथ के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, प्रयागराज में कांवरियों पर पुष्पवर्षा, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

सावन के चौथे सोमवार पर काशी विश्वनाथ में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है. काशी विश्वनाथ भागीरथी रूप में श्रद्धालुओं को दर्शन दे रहे हैं. भोर से ही श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए कतार में खड़े हैं. वहीं सावन के चौथे सोमवार का प्रयागराज में कांवरियों पर हुई हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई.

विज्ञापन
undefined

श्रावण मास के चौथे सोमवार पर काशी विश्वनाथ के दर्शन-पूजन को भीड़ उमड़ी हुई है. कपाट खोलने से पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती की गई.

विज्ञापन
undefined

श्री काशी विश्वनाथ की मंगला आरती के दौरान मंत्रोच्चार के बीच उनका दुग्धाभिषेक और जलाभिषेक किया गया.

undefined

श्री काशी विश्वनाथ को रुद्राक्ष की माला और बिल्व पत्र अर्पित किया गया. बेल की तीनों पत्तियों को शिवजी के त्रिनेत्रों का प्रतीक भी कहा जाता है.

undefined

श्री काशी विश्वनाथ के श्रृंगार को देखकर भक्त मंत्रमुग्ध हो गए. सावन के सोमवार पर भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है.

Shri Kashi Vishwanath Temple
undefined

सावन के चौथे सोमवार पर काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है. श्रद्धालु और कांवरिए बाबा का जलाभिषेक ओर दुग्धाभिषेक कर कर रहे हैं.

undefined

काशी, मेरठ, बाराबंकी और अयोध्या के बाद सावन के चौथे सोमवार का प्रयागराज में कांवरियों पर हुई हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई.

undefined

सावन के चौथे सोमवार को प्रयागराज में कांवरियों पर पुष्प वर्षा के दौरान हर हर महादेव की गूंज सुनाई देने लगी. कांवरिए इससे बेहद प्रसन्न नजर आए.

undefined

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांवरियों पर पुष्प वर्षा के निर्देश दिए हैं. इसलिए सावन में अब तक कई जगह कांवरियों पर फूलों की बारिश हो चुकी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola