Amitabh Bachchan: किस बात पर छलके अमिताभ बच्चन के आंसू? कहा- ना तो कहने की हिम्मत होती और ना ही कहने का मन...
Published by : Divya Keshri Updated At : 01 Jan 2024 9:04 AM
Kaun Banega Crorepati 15: अलविदा कहना आसान नहीं होता है और कुछ ऐसा ही हुआ अमिताभ बच्चन के साथ. कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन का समापन करते समय एक्टर की आंखों में आंसू आ गए. बिग बी के इमोशनल होने के बाद उनके फैंस के आंखों में भी आंसू आ गए.

कौन बनेगा करोड़पति साल 2000 में शुरू हुआ था और तब से ही इसे सदी के महानायक अमिताभ बच्चन होस्ट कर रहे हैं. बिग बी का ये क्विज शो दर्शकों के बीच काफी पॉपुलर है.

कौन बनेगा करोड़पति के 15वें सीजन का समापन करते समय अमिताभ बच्चन की आंखों में आंसू आ गए. बिग बी दर्शकों और फैंस से कहते है, ‘देवी और सज्जनों अब हम जा रहे हैं और कल स ये मंच अब नहीं सजेगा.
अमिताभ बच्चन कहते है, अपनों से यह क पाना कि कल से हम यहां नहीं आ पाएंगे, ना तो कहने की हिम्मत होती और ना ही कहने का मन होता है. मैं अमिताभ बच्चन इस दौर के लिए, इस मंच से आखिरी बार कने जा रहा हूं…शुभरात्री.’

उसके बाद ऑडियंस से एक महिला उठती है और कहती है कि, ‘हम में से किसी ने भी भगवान को नहीं देखा है, लेकिन आज हम भगवान के सबसे लाडले को देख रहे हैं.’

अमिताभ बच्चन ये सुनकर काफी भावुक हो जाते है और उनकी आंखों में आंसू आ जाते है. वहां मौजूद दर्शक भी काफी इमोशनल हो जाते है और उनकी आंखों में आंसू आ जाते है. कई फैंस सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो शेयर कर रिएक्ट कर रहे हैं.

कौन बनेगा करोड़पति 15 के आखिर एपिसोड में शीला देवी, अविनाश भारती, शर्मिला टैगोर, विद्या बालन और सारा अली खान ने हॉटसीट की शोभा बढ़ाई. ये एपिसोड काफी मजेदार रहा.

कौन बनेगा करोड़पति के हर सीजन को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया है और सिर्फ तीसरे सीजन की मेजबानी बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने किया है. कौन बनेगा करोड़पति 15 सीजन 7 से 7 करोड़ रुपए का सवाल जोड़ा गया था.

फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में अमिताभ बच्चन नजर आएंगे. फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, कमल हासन और दिशा पटानी है. इसका ट्रेलर अगले साल आएगा.

कल्कि 2898 एडी नाग अश्विन द्वारा लिखित और निर्देशित एक विज्ञान-फाई फिल्म है. पहले इसका नाम प्रोजेक्ट K था, जो अब बदलकर कल्कि 2898 एडी कर दिया गया है. फिल्म की कहानी को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.
फिल्मों के अलावा अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. एक्टर अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्मों से जुड़ी जानकारियां शेयर करते रहते है.
Also Read: KBC 15 के आखिरी करोड़पति बनेंगे अविनाश भारती? बोले- मैंने अपनी मां से वादा किया था…प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










