ePaper

साल 2023 में मंगल 7 बार बदलेंगे चाल, मेष-वृश्चिक राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के द्वार, जानें डेट और दिन

Updated at : 29 Dec 2022 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
साल 2023 में मंगल 7 बार बदलेंगे चाल, मेष-वृश्चिक राशि वालों के खुलेंगे तरक्की के द्वार, जानें डेट और दिन

Mangal Ka Gochar 2023: मंगल जातक को क्रोधी बनाता है . मंगल मकर राशि और मीन राशि में ज्यादा शुभ होते है. मंगल अग्नितत्व ग्रह है इसलिए इनको ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. मंगल ग्रह का रंग लाल है इनका शुभ रत्न मूंगा है.

विज्ञापन

Grah Gochar 2023: नया साल में सभी जानना चाहते है कि कब करेंगे सेनापति मंगल राशि का परिवर्तन भूमि, भवन योद्धा के कारक मंगल होते है. मंगल जातक को क्रोधी बनाता है . मंगल मकर राशि और मीन राशि में ज्यादा शुभ होते है. मंगल अग्नितत्व ग्रह है इसलिए इनको ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. मंगल ग्रह का रंग लाल है इनका शुभ रत्न मूंगा है. यह दो राशि का स्वामी है. मेष और वृश्चिक. इन्हें क्रोधी स्वभाव वाला ग्रह की संज्ञा मिली है. कुंडली में शुभ है तो सेना में साहसी, सेना अधिकारी, पुलिस, सिविल सर्विस में उनका योगदान भरपुर रहता है. कुंडली में मंगल अशुभ रहने पर आंख, जोड़ों में दर्द, हड्डी में दर्द रक्त की कमी होता है. आइये जानते है मंगल कब कर रहे है 2023 में राशि का परिवर्तन.

जानें मंगल ग्रह कब-कब करेंगे राशि परिवर्तन

13 मार्च 2023 दिन सोमवार 05 बजकर 33 मिनट पर सुबह वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे.

10 मई 2023 दिन बुधवार समय 02 बजकर 13 मिनट पर दोपहर मिथुन राशि से निकलकर कर्क राशि प्रवेश करेंगे.

01 जुलाई 2023 दिन शनिवार 02 बजकर 38 मिनट पर सुबह कर्क राशि से निकलकर सिह राशि में प्रवेश करेंगे.

18 अगस्त 2023 दिन शुक्रवार 04 बजकर 13 मिनट पर संध्या सिह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे.

03 अक्टूबर 2023 दिन मंगलवार 06 बजकर 17 मिनट पर संध्या कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे.

16 नवम्बर 2023 दिन गुरुवार 11 बजकर 04 मिनट पर सुबह तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे.

28 दिसंबर 2023 दिन बुधवार और गुरुवार की रात 12 बजकर 37 मिनट पर रात्रि वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे.

Also Read: साल 2023 में सूर्य 12 बार बदलेंगे अपनी चाल, आपके जन्मकुंडली में होगा बड़ा बदलाव, जानें दिन समय और तारिख
हाथ में लाल रंग का धागा पहने

ज्योतिष अनुसार जन्मकुंडली में मंगल ग्रह को मजबूत करने के लिए हाथ में लाल रंग का धागा पहनना चाहिए. आप चाहें तो कलावा भी पहन सकते हैं, क्योंकि सामान्य रूप से वह भी लाल ही होता है. वहीं, मंगल ग्रह की अशुभता कम करने के लिए मंगलवार के दिन हनुमानजी के मंदिर में जाएं और बूंदी का प्रसाद चढ़ाएं.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष, वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

मो. 8080426594/9545290847

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन