पटना आते ही मां के साथ श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे सीएम भगवंत मान और केजरीवाल, गुरु दरबार में टेका मत्था

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jun 2023 8:41 PM

विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के पटना पहुंचने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. एयरपोर्ट से सीधे यह पटना सिटी स्थित गुरूद्वारा गये. पंजाब के सीएम भगवंत मान की मां भी साथ आयी हैं.

विज्ञापन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पहल पर पटना में करीब 18 पार्टियों के नेता शुक्रवार को बैठक करेंगे. नीतीश कुमार के निमंत्रण पर मुख्यमंत्री आवास में हो रही इस बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम पटना पहुंच गये हैं. पटना पहुंचते ही दोनों सीएम पटना साहिब स्थित तख्त श्री हरिमंदिर साहिब गुरुद्वारा गये.

केजरीवाल, मान और संजय सिंह ने हरमंदिर साहब में मत्था टेका

पटना एयरपोर्ट पर केजरीवाल के पहुंचने के बाद आप कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की. अरविंद केजरीवाल के साथ पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह भी पटना पहुंचे हैं. एयरपोर्ट से सीधे यह सभी पटना सिटी स्थित गुरूद्वारा पहुंचे और गुरु के दरबार में मत्था टेका. पंजाब के सीएम भगवंत मान की मां भी उनके साथ आयी हैं.

गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी ने किया भव्य स्वागत

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान के तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पहुंचे पर वहां गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया. जहां केजरिवाल और भगवंत मान का प्रबंधन कमेटी ने उपहार स्वरूप सिरोपा दिया.

अध्यादेश पर आप का अल्टिमेटम

बता दें कि केजरीवाल और भगवंत मान के पटना पहुंचने से पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से एक बयान जारी के कहा गया था कि विपक्षी दलों की बैठक में कांग्रेस ने अगर अध्यादेश के मुद्दे पर अपना रूख साफ नहीं किया तो आम आदमी पार्टी बैठक का बहिष्कार करेगी और आप नेता वॉकआउट कर जाएंगे. केजरीवाल की पार्टी की तरफ से अध्यादेश को लेकर ऐसी शर्त रखे जाने के बाद अब सब की नजर कल के बैठक पर टिकी हुई है.

Also Read: CM नीतीश कुमार ने की ममता बनर्जी से मुलाकात, दीपांकर से मिलने पहुंचे माले कार्यालय
बैठक में ये नेता होंगे शामिल

23 जून को पटना में होने वाली इस विपक्षी दलों की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद के अलावा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव, जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, एनसीपी के प्रमुख शरद पवार, शिवसेना के उद्धव ठाकरे, भाकपा माले के दीपंकर भट्टाचार्य, सीपीआइ के डी राजा और जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती एवं पूर्व सीएम फारूख अब्दुल्लाह शामिल होंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन