ePaper

पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र को किया जा रहा नियमित, कल से शुरू होगा परीक्षाओं का दौर

Updated at : 02 Jan 2023 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र को किया जा रहा नियमित, कल से शुरू होगा परीक्षाओं का दौर

पीजी वोकेशनल कोर्स सेमेस्टर टू, थ्री व फोर का प्रोजेक्ट, वाइवा सभी विभागों को कराना होगा. इसकी शुरुआत विभाग को अपने स्तर से करनी होगी. सभी विभाग प्रैक्टिकल परीक्षा लेकर 15 से 22 जनवरी तक यूनिवर्सिटी को अंक भेज देंगे. 22 जनवरी तक यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर अंक अपलोड करना होगा.

विज्ञापन

पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी (पीपीयू) में मंगलवार से परीक्षाओं का दौर शुरू हो जायेगा. पीपीयू में तीन जनवरी 2023 से वोकेशनल कोर्स पीजी सेकेंड व थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा शुरू होगी, जबकि पीजी वोकेशनल कोर्स चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 10 जनवरी 2023 से शुरू होगी. पीजी रेगुलर कोर्स की परीक्षा 20 जनवरी से शुरू होगी. इसके तहत प्रैक्टिकल परीक्षा 20 जनवरी से पहले कॉलेजों व पीजी विभागों में आयोजित होगी, जबकि इसके बाद लिखित परीक्षा आयोजित होगी.

शैक्षणिक सत्र भी नियमित हो जायेंगे

पीजी थर्ड व फोर्थ सेमेस्टर की परीक्षाएं फरवरी के दूसरे सप्ताह से शुरू होंगी. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर-मैट्रिक की परीक्षा को देखते हुए अन्य केंद्रों पर परीक्षा लेने की तैयारी चल रही है. इससे पीपीयू के शैक्षणिक सत्र भी नियमित हो जायेंगे. बोर्ड की परीक्षा पर भी असर नहीं दिखेगा.

22 तक वोकेशनल कोर्स के प्रैक्टिकल का अंक भेजना होगा यूनिवर्सिटी को

पीजी वोकेशनल कोर्स सेमेस्टर टू, थ्री व फोर का प्रोजेक्ट, वाइवा सभी विभागों को कराना होगा. इसकी शुरुआत विभाग को अपने स्तर से करनी होगी. सभी विभाग प्रैक्टिकल परीक्षा लेकर 15 से 22 जनवरी तक यूनिवर्सिटी को अंक भेज देंगे. 22 जनवरी तक यूनिवर्सिटी के पोर्टल पर अंक अपलोड करना होगा.

इन तिथियों को होगी परीक्षा

पीजी वोकेशनल कोर्स सेकेंड सेमेस्टर :

  • एमबीए : तीन, चार, छह, सात, नौ, 10 जनवरी

  • एमसीए (तीन वर्षीय) : तीन चार, छह, सात, नौ जनवरी

  • एमसीए (दो वर्षीय) : तीन, चार, छह, सात, नौ, 10, 11, 12, 13, 14 जनवरी

  • एमएससी ( बायोटेक) : तीन, चार, छह , सात, 10 जनवरी

Also Read: नवोदय विद्यालय में एडमिशन के लिए जारी हुई तिथि, जानिए कब तक कर सकते हैं आवेदन

पीजी वोकेशनल कोर्स थर्ड सेमेस्टर :

  • एमबीए : तीन, चार, छह, सात जनवरी

  • एमसीए (तीन वर्षीय)- तीन, चार, छह, सात, नौ जनवरी

  • एमसीए (दो वर्षीय) : तीन, चार, छह, सात, नौ, 10, 11, 12, 13, 14 जनवरी

  • एमएससी (बायोटेक) : तीन, चार, छह, सात, 10 जनवरी

पीजी वोकेशनल कोर्स फोर्थ सेमेस्टर:

  • एमबीए : 10, 11, 12, 13, 14 जनवरी

  • एमसीए (तीन वर्षीय)- 10, 11, 12, 13, 14 जनवरी

  • एमएससी (बायोटेक) : 10 जनवरी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन