ePaper

बिहार में मिले 6413 नये कोरोना संक्रमित, पटना में 2014, राज्य के 20 जिलों में 100 से अधिक पाए गए पॉजिटिव

Updated at : 13 Jan 2022 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में मिले 6413 नये कोरोना संक्रमित, पटना में 2014, राज्य के 20 जिलों में 100 से अधिक पाए गए पॉजिटिव

पटना में कोरोना मरीजों की संख्या में एकाएक इजाफा और संक्रमण दर बढ़ने की सबसे बड़ी वजह वैसे पॉजिटिव मरीज हैं, जिनके संपर्क में आकर लोग संक्रमित हुए. पंद्रह दिनों के अंदर पटना जिले में कोरोना के 12 हजार 870 केस मिले हैं.

विज्ञापन

पटना. बिहार में पिछले 24 घंटे में 6413 नये संक्रमित पाये गये. एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 28,659 हो गयी है. 20 जिलों में नये केस की संख्या 100 से अधिक है. पटना में सबसे अधिक 2014 नये केस मिले हैं. पटना के अलावा जिन जिलों में 100 से अधिक नये संक्रमित मिले हैं, उनमें समस्तीपुर में 506, मुजफ्फरपुर में 294, जमुई में 220, सारण में 207, बेगूसराय में 194, गया में 185, नालंदा में 177, पूर्णिया में 157, मुंगेर में 143, दरभंगा में 142, वैशाली में 134, जहानाबाद में 133, मधेपुरा में 127, भागलपुर में 121 संक्रमित पाये गये है.

मधुबनी में 117, कटिहार में 112, पूर्वी चंपारण में 109, सहरसा में 108 और पश्चिम चंपारण में 110 नये संक्रमित पाये गये हैं. सीतामढ़ी में 96, सीवान में 87, किशनगंज में 85, सुपौल में 81, अररिया में 80, भोजपुर में 74, बांका में 72, औरंगाबाद में 71, रोहतास में 69, बक्सर में 65, खगड़िया में 63, नवादा में 58, अरवल में 44, कैमूर में 39, लखीसराय में 28, गोपालगंज व शेखपुरा में 11-11 और शिवहर में आठ नये केस मिले हैं, जबकि दूसरे राज्यों के 61 लोग संक्रमित पाये गये हैं.

पटना में एक कोरोना मरीज ने पांच लोगों को किया संक्रमित

पटना में कोरोना मरीजों की संख्या में एकाएक इजाफा और संक्रमण दर बढ़ने की सबसे बड़ी वजह वैसे पॉजिटिव मरीज हैं, जिनके संपर्क में आकर लोग संक्रमित हुए. पंद्रह दिनों के अंदर पटना जिले में कोरोना के 12 हजार 870 केस मिले हैं. इनमें करीब 40 प्रतिशत मामलों में संक्रमण की वजह कोरोना पॉजिटिव के सीधे संपर्क में आना है. इसका खुलासा कांटेक्ट ट्रेसिंग की टीम द्वारा किये गये नमूना जांच में हुआ है.

Also Read: पटना समेत 10 जिलों में कोरोना संक्रमण की गति तेज, बिहार के 20 जिलों में 100 से अधिक मिले नये केस

30 फीसदी मामले ऐसे हैं, जिनमें शहर में ही कहीं आने-जाने या दूसरे शहरों की यात्रा करने के दौरान संक्रमण हुआ. पटना की सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी का कहना है कि पटना जिले में एक पॉजिटिव व्यक्ति ने कम से कम पांच लोगों को संक्रमित किया है. यही वजह है कि संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग कांटेक्ट ट्रेसिंग पर जोर दे रहा है. संक्रमितों के संपर्क में आने वालों की विशेष निगरानी की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन