एनपीपीए ने 128 दवाओं की कीमतों में किया संशोधन, पैरासिटेमॉल की एक गोली अब 2.76 रुपये में, देखें नया रेट

राष्ट्रीय औषधि मूल्य-निर्धारण प्राधिकरण ने कहा कि इस अधिसूचना में शामिल दवा संयोजन वाली सभी दवाएं बनाने वाली कंपनियों को सरकार की तरफ से तय कीमत (जीएसटी अतिरिक्त) पर ही अपने उत्पाद बेचने होंगे.
दवाओं की कीमतों पर नजर रखने वाले एनपीपीए ने 128 एंटीबायोटिक और एंटीवायरल दवाओं (औषधियों) की कीमतें संशोधित की हैं. राष्ट्रीय औषधि मूल्य-निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने एक अधिसूचना जारी कर इन दवाओं के लिए तय की गई अधिकतम कीमतों की जानकारी दी है. इनमें एमॉक्सिसिलिन एवं क्लेवुलेनिक एसिड के एंटीबायोटिक इंजेक्शन, वैंकोमाइसिन, दमा के रोग में इस्तेमाल होने वाली सैल्बुटेमोल, कैंसर की दवा ट्रैस्टुजुमैब, दर्द निवारक दवा आइब्रुफेन एवं बुखार में दी जाने वाली पैरासिटेमॉल शामिल हैं.
अधिसूचना के मुताबिक, एमॉक्सिसिलिन के एक कैप्सूल की कीमत 2.18 रुपये तय की गई है जबकि सेट्रिजीन की एक गोली 1.68 रुपये की होगी. वहीं आइब्रुफेन की 400 एमजी वाली गोली 1.07 रुपये की अधिकतम कीमत पर बेची जा सकती है.
प्राधिकरण ने कहा कि इस अधिसूचना में शामिल दवा संयोजन वाली सभी दवाएं बनाने वाली कंपनियों को सरकार की तरफ से तय कीमत (जीएसटी अतिरिक्त) पर ही अपने उत्पाद बेचने होंगे. जो भी कंपनियां निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर अपनी दवाएं बेच रही थीं, उन्हें दाम में कटौती करनी होगी.
एनपीपीए ने औषधि कीमत नियंत्रण आदेश (डीपीसीओ), 2013 के तहत 12 अधिसूचित संयोजनों की खुदरा कीमतें भी तय कर दी है. मधुमेह रोगियों को दी जाने वाली ग्लाइमपिराइड, वोग्लीबोस एवं मेटफॉर्मिन संयोजन वाली एक गोली के लिए मूल्य 13.83 रुपये तय किया गया है. इसी तरह पैरासिटेमॉल, फेनिललीफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड, डाइफेनहाइड्रामाइन हाइड्रोक्लोराइड और कैफीन की एक गोली की खुदरा कीमत 2.76 रुपये रखी गई है.
वर्ष 1997 में स्थापित एनपीपीए (राष्ट्रीय औषधि मूल्य-निर्धारण प्राधिकरण) औषधि उत्पादों की कीमतें निर्धारित एवं संशोधित करने के अलावा डीपीसीओ के प्रावधानों को लागू करने एवं नियंत्रित दवाओं की कीमतों पर नजर रखने का काम करता है.
Also Read: बिहार के किसानों ने पैदा किया रिकार्ड अनाज, पांच साल बाद हुआ 184 लाख टन खाद्यान्न का उत्पादन
-
मॉक्सिसिलिन – 2.18 रुपये/एक गोली
-
सेट्रिजीन – 1.68 रुपये/एक गोली
-
आइब्रुफेन (400 एमजी) – 1.07 रुपये/एक गोली
-
पैरासिटेमॉल – 2.76 रुपये/एक गोली
-
फेनिललीफ्राइन हाइड्रोक्लोराइड – 2.76 रुपये/एक गोली
-
डाइफेनहाइड्रामाइन हाइड्रोक्लोराइड – 2.76 रुपये/एक गोली
-
कैफीन – 2.76 रुपये/एक गोली
-
ग्लाइमपिराइड – 13.83 रुपये/एक गोली
-
वोग्लीबोस – 13.83 रुपये/एक गोली
-
मेटफॉर्मिन – 13.83 रुपये/एक गोली
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




