ePaper

हाजीपुर के श्रम अधिकारी के घर से बोरी व बैग में भरे मिले करोड़ों रुपये, पटना और मोतिहारी में निगरानी की रेड

Updated at : 11 Dec 2021 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
हाजीपुर के श्रम अधिकारी के घर से बोरी व बैग में भरे मिले करोड़ों रुपये, पटना और मोतिहारी में निगरानी की रेड

हाजीपुर के श्रम अधिकारी दीपक कुमार शर्मा के पटना, हाजीपुर और मोतिहारी स्थित ठिकानों पर निगरानी की रेड हुई है. पटना स्थित आवास से बोरी में भरे नोट बरामद किये गये हैं.

विज्ञापन

बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई लगातार जारी है. हाजीपुर के श्रम अधिकारी दीपक कुमार शर्मा के ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई है. पटना और मोतिहारी के ठिकानों पर निगरानी की रेड हुई है. पटना के दीघा क्षेत्र के महावीर कॉलोनी स्थित आवास से बोरी में भरे रुपये मिले हैं. बताया जा रहा है कि 2 करोड़ से अधिक राशि केवल बैग और बोरी से जब्त की गई है.

लेबर इंफोर्समेंट ऑफिसर दीपक कुमार के ठिकानों पर निगरानी की टीम ने आज छापेमारी की. पटना, हाजीपुर और मोतिहारी स्थित ठिकानों पर निगरानी की टीम ने एकसाथ रेड मारा. छापेमारी के दौरान पटना स्थित आवास से जो हकीकत सामने आई उसे देख विजलेंस की टीम भी हैरान रह गई. छापेमारी के दौरान बैग और बोरी में रुपये भरे हुए मिले.

बताया जा रहा है कि बैग और बोरे से डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक नोट पाए गए हैं. अभी नोटों की गिनती जारी ही है. वहीं नोटों की संख्या इतनी अधिक है कि गिनती के लिए मशीन मंगाना पड़ा है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निगरानी विभाग को इस बात की सूचना थी कि अधिकारी दीपक कुमार ने अवैध तरीके से काफी धन उगाया है. अधिकारी हाजीपुर से पहले कैमूर में पदस्थापित रहे. वहां मजिस्ट्रेट के रुप में चेकपोस्ट पर भी ड्यूटी की. इस दौरान जमकर माल उगाही की गई.

बता दें कि बिहार में भ्रष्ट अधिकारियों के ऊपर निगरानी का हथौड़ा लगातार चल रहा है. रोहतास के भू अर्जन पदाधिकारी और प्रभारी नगर आयुक्त राजेश गुप्ता के ठिकानों पर भी हाल में छापेमारी की गई थी. वहीं अवैध तरीके से अर्जित की गई संपत्ति का खुलासा चौंकाने वाला था. निगरानी ने आरोपित अधिकारी की पत्नी अनीता गुप्ता का एक बैंक लॉकर शुक्रवार को खोला. इस लॉकर से 8 लाख नकद के अलावा 10 लाख से अधिक के आभूषण बरामद किए गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन