Bihar Weather: हथिया नक्षत्र का दिखा असर, उत्तर बिहार में हुई झमाझम बारिश, खेतों में पानी भरने से किसान खुश

हालांकि बारिश होने के बाद सभी समस्याएं फिलहाल दूर हो गई है. खेतों में पानी लग गया हैं. इससे विशेष कर धान की फसलों को लाभ मिलेगा. किसान धान की खेती तो जैसे-तैसे कर लिए थे, लेकिन पटवन के लिए लगातार बारिश का ही इंतजार कर रहे थे.
हथिया नक्षत्र का असर दिखने लगा है. बिहार के कई हिस्सों में शनिवार को झमाझम बारिश हुई. मौसम विभाग ने रविवार को बारिश को लेकर अलर्ट जारी कर रखा है. मौसम विभाग का कहना है कि एक अक्तूबर से लेकर चार अक्तूबर तक बिहार में झमाझम बारिश होगी. शनिवार को हुई बारिश ने शहर का हाल बदल कर रख दिया है. राजधानी पटना में तो आधे घंटे की बारिश से जन जीवन को अस्त व्यस्त कर के रख दिया है.
काफी दिनों से बारिश का इंतजार कर रहे किसान शनिवार को हुई झमाझम बारिश खुश हो गए हैं. बारिश के इंतजार में उनकी आंखें पथरा गई थी. इधर, शनिवार को हुई बारिश से आम लोगों को भी उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. पिछले कई दिनों से तेज गर्मी से लोग ऊब चुके थे. बिजली के पंखे की हवा से भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही थी. हालांकि बारिश होने के बाद सभी समस्याएं फिलहाल दूर हो गई है. खेतों में पानी लग गया हैं. इससे विशेष कर धान की फसलों को लाभ मिलेगा. किसान धान की खेती तो जैसे-तैसे कर लिए थे, लेकिन पटवन के लिए लगातार बारिश का ही इंतजार कर रहे थे.
Also Read: Bihar Weather: हथिया नक्षत्र का दिखा असर, पटना समेत इन शहरों में शुरु हुई बारिश, जानें मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग के झमाझम बारिश वाले अनुमान से लोग खुश हैं. और गर्मी -उमस से राहत महसूस कर रहे हैं. 29 अक्टूबर को मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी किया था, जिसमें कहा गया है कि मध्य बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के चलते एक से चार अक्टूबर तक बिहार में बारिश हो सकती है. लेकिन मौसम विभाग के पूर्वानुमान से एक एक दिन पहले ही पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होने लगी है.
बिहार के दरभंगा में शनिवार को दोपहर में करीब आधे घंटे की मूसलधार बारिश ने दरभंगा शहर की सूरत बिगाड़ दी. नगर निगम कार्यालय में दो से ढ़ाई फुट तक पानी भर गया. परिसर में लगी गाड़ियां आधी डूबी नजर आ रही थीं. देर शाम तक बूंदाबांदी होती रही. आसमान में आज सूरज का दर्शन नहीं हुआ. तेज हवा के साथ हुई बारिश के कारण करीब 45 मिनट तक बिजली गुल रही. भारी बारिश के कारण विशेषकर निचले इलाकों में जगह-जगह भारी जलजमाव हो गया. पानी के बीच आवागमन में राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा. पानी में कई दो पहिया वाहन बंद हो गये. हालांकि पानी की निकासी सुनिश्चित करने के लिए बारिश में भीगते हुए सफाई कर्मी जगह-जगह जुटे दिखे. सुबह 11.45 से दोपहर 12.30 बजे तक बिजली की भी आपूर्ति गुल रही. अर्बन उपकेंद्र के दोनार फीडर के फील्ड में समस्या के कारण करीब दो घंटे से अधिक समय तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही.
तेज आंधी बारिश की वजह से कई जगहों पर पेड़ तथा पेड़ की डाली गिरने से यातायात बाधित हुआ. लहेरियासराय के चट्टी चौक पर पेड़ की डाल टूट कर मुख्य सड़क पर गिर गयी. इससे अवागमन पूरी तरह बाधित हो गया. एक कटघरा भी टूट गया. पेड़ की डाल की जद में आकर तार टूट जाने से बिजली की लाइन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. बाद में पेड़ की कटाई कर तथा तार को दुरूस्त कर यातायात व बिजली आपूर्ति व्यवस्था बहाल की गयी.
भगवान दास मुहल्ला, दरभंगा टावर, कादिराबाद, कटहलबाड़ी, राजकुमार गंज, मिर्जापुर, लक्ष्मीसागर, कटरहिया, बीरा, सुंदरपुर, आजमनगर, उर्दू, शुभंकरपुर आदि माेहल्ले में शाम तक जलजमाव की स्थिति रही. सड़कों पर पसरे पानी धीरे-धीरे निकल रहा है. इस कारण विशेषकर स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है.
पटना में शनिवार को मौसम में बदलाव आने से लोगों को गर्मी से राहत मिली. मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार दोपहर दो बजे तेज हवाएं चलने लगीं. लगभग आधे घंटे की तेज हवा के बाद बारिश हुई. मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को पटना में 4.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड किया गया है. वहीं, अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. फिलहाल दक्षिण-पश्चिम मानसून सक्रिय है. इसका असर रविवार को भी देखने को मिल सकता है. रविवार को भी बारिश की संभावना है. इधर, शनिवार को तेज हवा, बारिश के कारण बिजली के तार पर पेड़ गिरने से कंकड़बाग के कई इलाकों में बिजली गुल रही. दोपहर 2 बजे के बाद खजांची रोड, राजीव नगर, लोहिया नगर, कॉपरेटिव कॉलोनी, अशोक नगर, चांदमारी रोड, कंकड़बाग के एलआइजी कॉलोनी में करीब दो घंटे तक बिजली नहीं आयी. दरअसल, कंकड़बाग के एलआइजी सेक्टर 52 के पास तेज हवा और पानी से एक बड़ा पेड़ बिजली के तार पर गिर गया था. जिससे एक-डेंढ लाख आबादी को बिजली की परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं पूर्व में भी मरम्मत के कारण चांदमारी रोड, लोहिया नगर, कॉपरेटिव कॉलोनी व अशोक नगर में सुबह 11 बजे से 2 बजे तक बिजली सेवाएं बाधित थीं.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By RajeshKumar Ojha
Senior Journalist with more than 20 years of experience in reporting for Print & Digital.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




