पटना में नमामि गंगे का काम कर रही कंपनी के 1.05 करोड़ रुपये का गबन, रिश्तेदारों के खाते में भेजे गये पैसे
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 09 Jul 2023 12:51 AM
पटना में नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर काम कर रही कंपनी जेएम इंफ्रा की डायरेक्टर सुमिता तोमर ने कंपनी के ही तीन कर्मियों के खिलाफ शास्त्री नगर थाने में 1.05 करोड़ रुपये गबन की प्राथमिकी दर्ज करवायी है.
पटना में नमामि गंगे का काम कर रही कंपनी का एक करोड़ पांच लाख रुपये का गबन कंपनी के कर्मचारियों द्वारा करने का मामला सामने आया है. इस संबंध में दिल्ली स्थित कंपनी जेएम इंफ्रा की डायरेक्टर सुमिता तोमर ने कंपनी के ही तीन कर्मियों के खिलाफ शास्त्री नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रोजेक्ट मैनेजर छतीसगढ़ निवासी मयंक साहू, गाजियाबाद के रहने वाले साइट इंचार्ज धर्मेंद्र सिंह और अलीगढ़ के विष्णु कुमार पर कंपनी का एक करोड़ पांच लाख रुपये का गबन करने का आरोप है. मामला दर्ज होते ही पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि तीनों कर्मियों से पूछताछ की जायेगी. इसके बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
डायरेक्टर ने बताया कि कर्मियों के वेतन के लिए कंपनी ने गाजियाबाद के देहात के रहने वाले साइट इंचार्ज धर्मेंद्र के खाते में पैसा वेतन के रूप में भेजा था. धर्मेंद्र ने कर्मियों को वेतन न देकर अपने आठ रिश्तेदारों के खाते में उन रुपयों को भेज दिया. पुलिस ने बताया कि सारा पैसा होल्ड करवा दिया गया है. जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जायेगी.
Also Read: पटना में पुलिस वर्दी पहन युवती को किया वीडियो कॉल, गिरफ़्तारी का डर दिखा ठग लिए 23000 रुपये
सुमिता तोमर ने पुलिस को बताया कि पिछले छह महीने से उनकी कंपनी पटना में नमामि गंगे प्रोजेक्ट पर काम कर रही है. इसके लिए पुनाईचक में कंपनी ने एक गेस्ट हाउस भी लिया हुआ है. कंपनी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली से काम कर रहे कर्मियों का हर महीने पैसा भेजा गया लेकिन वह पैसा कर्मियों को वेतन के रूप में नहीं दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










