ePaper

Video : कोचिंग से लौट रही छात्रा को युवक ने मारी गोली, गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती

Updated at : 18 Aug 2022 1:14 PM (IST)
विज्ञापन
Video : कोचिंग से लौट रही छात्रा को युवक ने मारी गोली, गंभीर हालत में प्राइवेट अस्पताल में भर्ती

Bihar News: बिहार की राजधानी पटना में एक छात्रा को अपराधियों ने गोली मार दी. छात्रा की हालत गंभीर बनी हुई है. छात्रा कोचिंग से घर लौट रही थी. इसी दौरान अपराधियों ने यह घटना को अंजाम दिया.

विज्ञापन

कोचिंग से घर लौट रही छात्रा को अपराधियों ने गोली मारकर जख्मी कर दिया. जख्मी छात्रा को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. छात्रा को पीठ में गोली लगी है. यह घटना राजधानी पटना के बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके की है. इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि मोटरसाइकिल सवार दो अपराधियों ने पटना में दिनदहाड़े सिपारा रेलवे क्रासिंग के समीप इंद्रपुरी में हुई इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र मेंअफरा-तफरी मच गई. फिर आस पास के लोगों ने जख्मी छात्रा को इलाज के लिए प्राइवेट नर्सिग होम में भर्ती कराया. इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जूट गई है.


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

मौका ए वारदात पर पहुंची पुलिस टीम आसपास के इलाके में लगी सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया छानबीन में पता चला है कि सिपारा रेलवे क्रॉसिंग के पास सब्जी बेचने वाले सेठ साह की बेटी काजल कुमारी कोचिंग से लौट रही थी. नवीं क्लास की छात्रा काजल अपने घर सिपारा मुहल्ले में जा रही थी. इसी दौरान अपराधियों ने पीछे से गोली मार दी. गोली छात्रा की पीठ में लगी है. पुलिस के अनुसार, मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ है. निजी हॉस्पिटल के सूत्रों के अनुसार डॉक्टरों ने बताया है कि छात्रा काजल कुमारी उम्र 15 साल को अपराधियों ने पीठ पर गोली मारी है. जो छात्रा के गले में जा अटक गई है. हालांकि डॉक्टरों ने बताया कि छात्रा अब खतरे से बाहर है. इस वारदात में शामिल बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस टीम छापेमारी कर रही है.

Also Read: बिहार में शराब तस्करों ने अपनाया नया तरीका, एंबुलेंस से लेकर नाव तक पर हो रही तस्करी
निजी हॉस्पिटल में गंभीर हालत में चल रहा इलाज

पुलिस युवती के परिवार वालों से पूछताछ कर रही है. वहीं इस घटना के बाद युवती के परिवार वाले दहशत में है. सिपारा में आसपास के फुटकर व्यापारियों ने भी घटना के बाद आक्रोशित है. लोगों का कहना है सरेआम बदमाश गोली मारकर फरार हो गये और पुलिस का कहीं कोई अता पता नहीं है. बेउर थाना अध्यक्ष अतुलेश कुमार सिंह ने बताया कि 15 वर्षीय युवती को उस वक्त गोली मारकर जख्मी कर दिया गया, जब अपने कोचिंग से वापस अपने घर जा रही थी. अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए आसपास के इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है. पुलिस छात्रा के मोबाइल को जब्त कर उसकी सीडीआर निकाल कर घटना के बारे में जानकारी जुटाने में लगी हुई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन