बीकानेर एक्सप्रेस हादसा : बिहार के 100 से अधिक यात्री ट्रेन में सवार, भीषण हादसे की तसवीरें आयी सामने

Updated:
विज्ञापन

बीकानेर एक्सप्रेस पश्चिम बंगाल में हादसे का शिकार हो गयी है. बीकानेर से बिहार के रास्ते गुवाहाटी जाने वाली इस ट्रेन में पटना समेत अन्य स्टेशनों से सैंकड़ो यात्री सवार हुए थे.

विज्ञापन
undefined

राजस्थान के बीकानेर से असम के गुवाहाटी जाने वाली 15633 बीकानेर एक्सप्रेस बंगाल में भीषण दुर्घटना का शिकार हो गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

15633 बीकानेर एक्सप्रेस बिहार होकर ही बंगाल के रास्ते गुवाहाटी जाती है. शुक्रवार को बिहार के रास्ते गुवाहाटी जाने के क्रम में बंगाल के जलपाइगुड़ी इलाके में ट्रेन की बोगियां पटरी से उतर गयीं.

undefined

पटना से ये ट्रेन बरौनी व कटिहार तथा किशनगंज होते हुए गुवाहाटी तक जाती है. लेकिन गुवाहाटी पहुंचने से पहले ही ये ट्रेन बंगाल में हादसे का शिकार हो गयी.

undefined

पटना से बरौनी और नवगछिया होकर किशनगंज और फिर बंगाल में एंट्री लेने के बाद जलपाइगुड़ी के मैनागुड़ी में हादसे का शिकार हुई. ट्रेन की कई बोगियां पटरी से अचानक उतर गयी.

undefined

इस ट्रेन में पटना व बिहार के अन्य स्टेशनों से यात्री चढ़े थे. पटना, मोकामा और बख्तियारपुर से 103 यात्री इसमें चढ़े थे.

undefined

गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस ट्रेन में पटना जंक्शन से 98 और मोकामा से 3 और बख्तियारपुर से 2 लोग सवार हुए थे: राजेश कुमार मुख्य रिजर्वेशन सुपरवाइजर, पटना जंक्शन, बिहार

undefined

बीकानेर एक्सप्रेस हादसे में अबतक 3 यात्रियों के मौत की पुष्टि रेलवे ने की है. समाचार एजेंसी ANI ने ये जानकारी साझा की है. इस हादसे में कई यात्रियों के जख्मी होने की सूचना है.

undefined

यात्री बताते हैं कि अचानक ये ट्रेन चलते हुए धक्के खाने लगी और देखते ही देखते कई बोगियां पटरी से उतर गई. हादसा इतना भीषण था कि एक बोगी के उपर दूसरी बोगी चढ़ गयी. लोग किसी तरह जान बचा पा रहे थे.

undefined

मृतकों को 5 लाख रुपये, गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपये और मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 25,000 रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी: भारतीय रेलवे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन