Bihar Weather Update: बिहार में 18 दिसंबर से बढ़ेगा ठंड का कहर, पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश बढ़ाएगी परेशानी
Weather news bihar : बिहार में 18 दिसंबर से ठंड का असर बढ सकता है. वहीं बारिश से भी मौसम का मिजाज बदल सकता है. शनिवार को पटना और उसके आसपास आसमान में हल्के बादल छाये रहे जिसके कारण चार पांच दिनों तक घना धुंध झेलने के बाद कोहरे में कमी आयी और सुबह में विजिबिलिटी बेहतर दिखी. बिहार के पूर्वोत्तर भाग में हल्की बारिश(Rain in bihar) भी हुई. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 26 डिग्री दर्ज किया गया. सबसे कम 13 डिग्री सेल्सियस तापमान डेहरी में दर्ज किया गया. पटना और उसके आसपास न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा. तापांतर कम होने के कारण लोगों को ठंड का अधिक अहसास हुआ.

आपके शहर में
मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिनों में हल्की बारिश के भी अनुमान लगाए गए हैं.बिहार के कई हिस्सों में ये बारिश 15 दिसंबर और 16 दिसंबर को हो सकती है. पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण बारिश की संभावना जताई जा रही है.
रविवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. पटना और उसके आसपास हल्के बादल छाये रहेंगे. अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने और इसके 24 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है जबकि न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री की कमी होगी और यह 15 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का पूर्वानुमान है.
Also Read: Coronavirus In Patna: राजधानी पटना में नहीं थम रहे कोरोना के मामले, मिले 240 नये पॉजिटिव मरीज
सुबह में विजिबिलिटी में उतार चढ़ाव भी दिखा. सुबह छह बजे यह 1000 मीटर थी, जो आठ बजे घट कर 800 मीटर हो गयी. उसके बाद फिर से इसमें वृद्धि हुई और नौ बजे दोबारा इसने 1000 मीटर की सीमा को छुआ.
सुबह छह बजे 1000 मीटर
सुबह आठ बजे 800 मीटर
सुबह नौ बजे 1000 मीटर
शाम पांच बजे 1800 मीटर
रात 8:30 बजे 1800 मीटर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए