ePaper

Weather Alert: कोरोना के बाद अब बिहार में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी, पटना समेत 14 जिलों में हीट वेब के आसार, जानें कब से पड़ेगी लू की मार

Updated at : 09 Apr 2021 7:38 AM (IST)
विज्ञापन
Weather Alert: कोरोना के बाद अब बिहार में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी, पटना समेत 14 जिलों में हीट वेब के आसार, जानें कब से पड़ेगी लू की मार

बिहार में कोरोना ने दोबारा अपना पांव पसार लिया है. वहीं इस बीच गर्मी ने भी अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिये है. मौसम विभाग के अनुसार 12 अप्रैल से गर्मी प्रचंड रुप धारण कर सकती है. सूबे के 14 जिलों में हीट वेब के आसार जताए जा रहे हैं. राज्य के दक्षिणी मध्य और दक्षिणी पश्चिमी जिलों में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंचने की संभावना जताई जा रही है. वहीं अनिश्चित दिशा में चल रही पछुआ हवा के कारण अगलगी की घटना भी अक्सर सामने दिख रही है.

14 जिलों को बेहद सतर्क रहने की जरुरत

बिहार में चल रहे पछुआ हवा का प्रवाह अब और तेज होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने योलो अलर्ट जारी कर लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दे दी है. जिन जिलों में इसकी मार पड़ने के आसार हैं वो पटना, गया,नालंदा, शेखपुरा, बेगूसराय, नवादा, लखीसराय, बक्सर, भोजपुर, भभुआ, रोहतास, औरंगाबाद, जहानाबाद और अरवल हैं.

बेवजह घर से बाहर नहीं निकलने की सलाह

इन 14 जिलों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी गई है. सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक गर्म हवा इन जिलों में परेशानी का कारण बन सकती है. वहीं मौसम के जानाकारों ने लोगों को सलाह भी दी है कि वो बेवजह घर से बाहर नहीं निकलें. इधर राज्य के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में भी आंशिक बढ़ोतरी देखी गई.बंगाल की खाड़ी से नमी के हो रहे प्रवाह का असर राजधानी पटना पर भी दिखा जहां का न्यूनतम पारा 25 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया.

पछुआ हवा भी सूबे के लिए परेशानी का कारण बना 

बता दें कि पछुआ हवा भी सूबे के लिए परेशानी का कारण बन चुका है. हवा की दिशा निश्चित नहीं रह रही है. कभी दक्षिणी-पश्चिमी, तो कभी उत्तरी-पश्चिमी दिशा से हवा बह रही है. कभी-कभी किसी अन्य दिशा से बहने लगती है. लिहाजा अगलगी की आशंका बढ़ी हुई है. बिहार में गर्मी को लेकर अलर्ट जारी होने तथा Latest News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

आगजनी से बचने के लिए जिला प्रशासन ने की अपील

-दिन का खाना नौ बजे सुबह के पहले व रात का खाना शाम छह बजे के बाद बनायें

-खाना बना कर चूल्हे की आग को पानी से अच्छी तरह से बुझा दें

-हवन-अनुष्ठान आदि का काम सुबह नौ बजे से पूर्व कर लें

-बिजली के लूज तार दिखे, तो इसकी सूचना बिजली विभाग या जिला प्रशासन को अवश्य दें

-खेतों में फसल काटने के बाद बचे डंठल को नहीं जलायें

-खेत खलिहान के आसपास बीड़ी, सिगरेट न पीएं, न पीने दें

-दिया, लालटेन, मोमबत्ती को ऐसी जगहों पर न रखे जहां से गिरकर आग लगने की संभावना हो

-सामूहिक भोजन बनाने की जगह पर दो से तीन ड्रम पानी अवश्य रखें

Posted By: Thakur Shaktilochan

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन