ePaper

बिहार विधानसभा चुनाव 2020: तेजप्रताप और तेजस्वी की मौजूदगी में हो रहा था सीट बंटवारा, तभी लगने लगे मुर्दाबाद के नारे

Updated at : 03 Oct 2020 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार विधानसभा चुनाव 2020: तेजप्रताप और तेजस्वी की मौजूदगी में हो रहा था सीट बंटवारा, तभी लगने लगे मुर्दाबाद के नारे

बिहार विधानसभा चुनाव 2020, Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के नेताओं ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के बंटवारे के ऐलान कर दिया. इस ऐलान बीच ही महागठबंधन के एक घटक दल के समर्थकों ने हंगामा कर दिया. राजद नेता तेजस्वी यादव सीट शेयरिंग की घोषणा कर ही रहे थे कि पूरा हॉल मुर्दाबाद-मुर्दाबाद के नारे से गूंजने लगा.

विज्ञापन

बिहार विधानसभा चुनाव 2020, Bihar Vidhan Sabha Chunav 2020: विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के नेताओं ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के बंटवारे के ऐलान कर दिया. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच ही मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी के समर्थकों ने हंगामा कर दिया. राजद नेता तेजस्वी यादव सीट शेयरिंग की घोषणा कर ही रहे थे कि पूरा हॉल मुर्दाबाद-मुर्दाबाद के नारे से गूंजने लगा.

वीआईपी के नेताओं ने कहा कि वादा कुछ और किया गया जबकि किया कुछ और गया. मुकेश सहनी ने सीटों को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि तेजस्वी यादव ने मेरे साथ धोखा किया है. इसके साथ ही उन्होंने महागठबंधन से अलग होने का ऐलान कर दिया. कहा कि राजद ने सीटों को एडजस्ट करने की बात कही थी लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया और पीठ में छूरा भोंका है.

उन्होंने ट्विटर पर लिखा आज राजद के द्वारा अतिपिछड़ों के पीठ में खंजर मारा गया है. अतिपिछड़ा समाज से होने के कारण हमारे सुप्रीमो, सन ऑफ मल्लाह मुकेश सहनी जी के साथ राजद ने जो धोखा किया है, पूरा अतिपिछड़ा समाज और वीआईपी पार्टी इसका प्रतिकार करती है. जनता इस चुनाव में राजद को सबक सिखाने वाली है.

Also Read: LIVE Video: महागठबंधन में सीट शेयरिंग का ऐलान, आरजेडी 144, कांग्रेस 70 और लेफ्ट 29 सीटों पर लड़ेगी बिहार विधानसभा चुनाव

इससे पहले तेजस्वी यादव ने कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सभी दलों ने मेरे नेतृत्व पर जो विश्वास जताया है, मैं वादा करता हूं कि सभी के वादों पर खरा उतरूंगा. उन्होंने कहा कि बिहार के डबल इंजन की सरकार आईसीयू में है. बता दें कि मुकेश सहनी प्रेस कॉन्फ्रेस में मौजूद थे. इससे पहले तेजस्वी यादव ने कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि सभी दलों ने मेरे नेतृत्व पर जो विश्वास जताया है, मैं वादा करता हूं कि सभी के वादों पर खरा उतरूंगा.

उन्होंने कहा कि बिहार के डबल इंजन की सरकार आईसीयू में है. उन्होंने ऐलान किया बिहार विधानसभा चुनाव के लिए महागठबंधन के तहत राजद के खाते में 144 सीटें आई हैं जिसमें से कुछ सीटें जेएमएम और वीआईपी को भी दी जाएंगी. वाल्मिकी नगर लोकसभा उपचुनाव का टिकट कांग्रेस को दिया गया है. कांग्रेस को 70, भाकपा माले को 19 , सीपीआई को 6 औऱ सीपीएम को 4 सीटें दी गईं है.

Posted by: Utpal kant

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन