ePaper

Bihar News: बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन एक जुलाई से, जानें फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

Updated at : 26 Jun 2022 10:58 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन एक जुलाई से, जानें फॉर्म भरने की अंतिम तिथि

बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन एक जुलाई से होगा. अभ्यर्थी 18 अगस्त से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. जिन छात्रों ने इंटर की परीक्षा पास की है, वे उक्त कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. उनकी स्नातक के साथ ही बीएड डिग्री भी उक्त डिग्री में सम्मिलित रहेगी.

विज्ञापन

पटना. चार वर्षीय बीएड इंटीग्रेटेड कोर्स में नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू हो रही है. छात्र 8 अगस्त तक नामांकन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. उक्त नामांकन प्रक्रिया की जिम्मेदारी भी राज्यपाल-सह-कुलाधिपति के द्वारा नोडल विश्वविद्यालय के रूप में ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय, दरभंगा को दी गयी है. बीए-बीएड एवं बीएससी-बीएड में नामांकन के लिए चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-2022 की प्रवेश परीक्षा 21 अगस्त को परीक्षा आयोजित की जायेगी. अभ्यर्थी 18 अगस्त से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे. जिन छात्रों ने इंटर की परीक्षा पास की है, वे उक्त कोर्स में नामांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं. उनकी स्नातक के साथ ही बीएड डिग्री भी उक्त डिग्री में सम्मिलित रहेगी.

हेल्पलाइन नंबर की जाएगी जारी

विवि के कुलपति प्रो सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पिछली बार चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड और बीएससी-बीएड-2021 में 95 प्रतिशत नामांकन हुआ था. विवि के कुलसचिव प्रो मुश्ताक अहमद ने कहा कि अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकेंगे. अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए जल्द ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दी जायेगी. चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएड-2022 के राज्य नोडल पदाधिकारी प्रो अरुण कुमार सिंह ने कहा कि अभ्यर्थियों को राजभवन द्वारा निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करना होगा. सामान्य श्रेणी के लिए- 1000 रुपये, इडब्ल्यूएस, महिला, बीसी एवं इबीसी के लिए- 750 रुपये और एससी एवं एसटी के लिए- 500 रुपये.

Also Read: राष्ट्रपति चुनाव के लिए 13 जुलाई को पटना आयेगा बैलेट पेपर, राजद विधायक अनंत सिंह के वोट को लेकर संशय
दो से पांच अगस्त के बीच कर सकेंगे त्रुटि सुधार

अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन में हुई त्रुटि का सुधार 2 से 5 अगस्त के बीच करा लेंगे. इस दौरान ऐसे अभ्यर्थी जो शुल्क जमा नहीं कर पाये हैं, वे आवेदन शुल्क जमा कर सकेंगे. परीक्षा मुजफ्फरपुर व दरभंगा में होगी. पूरे राज्य में चार कॉलेजों में ही यह कोर्स होता है. सभी बाबा साहब भीमराव आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर के अंतर्गत आते हैं. सेलेक्शन के बाद वसुंधरा टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, शहीद प्रमोद बीएड कॉलेज, मुजफ्फरपुर, बैद्यनाथ शुक्ला कॉलेज ऑफ एजुकेशन, वैशाली, माता सीता सुंदर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सीतामढ़ी महाविद्यालय में छात्र नामांकन ले सकते हैं. प्रत्येक में 100-100 सीटों पर नामांकन होंगे. यानी कुल चार सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया होगी.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन