ePaper

Akshara Singh MMS Leak होने के बाद अक्षरा का करियर संकट में, निर्माताओं ने नई शर्त मानने से किया इंकार

Updated at : 03 Oct 2022 7:33 PM (IST)
विज्ञापन
Akshara Singh MMS Leak होने के बाद अक्षरा का करियर संकट में, निर्माताओं ने नई शर्त मानने से किया इंकार

Akshara Singh MMS अक्षरा सिंह को लेकर एक बात सामने आ रही है. ऐसा कहा जा रहा है कि अक्षरा सिंह ने फिल्म निर्माताओं के सामने एक नयी शर्त रखी है.

विज्ञापन

Akshara Singh MMS Leak होने के बाद ऐसी चर्चा है कि उनका करियर संकट में पड़ गया है. भोजपुरी फिल्मों के निर्माता अब अक्षरा सिंह को साइन करने से कतरा रहे हैं. हालांकि, अक्षरा ने दावा किया है कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वो उनका वीडियो नहीं है. इसके बावजूद वो लगातार सोशल मीडिया के ट्रोल्स के निशाने पर रही. यही कारण है कि ऐसा चर्चा है कि भोजपुरी फिल्मों के निर्माता अब अक्षरा सिंह को साइन करने से कतरा रहे हैं. यह सब तब हुआ है जब उनको काम की जरूरत है. उनके पास फिलहाल कम फिल्म है. पवन सिंह और खेसारी लाल यादव की फिल्मों में एक समय में अक्षरा सिंह खूब काम किया करती थी.

ऐसा कहा जाता है कि भोजपुरी सिनेमा में अभिनेताओं के बिना छत्रछाया के कोई भी भोजपुरी अभिनेत्री बहुत ज्यादा सफल नहीं होती है. एक समय था जब पवन सिंह और अक्षरा सिंह के रिश्ते काफी अच्छे थे. तब अक्षरा सिंह भी भोजपुरी फिल्मों की स्टार थी. पवन सिंह की सभी फिल्मों में अक्षरा ही नजर आती थी. लेकिन पवन सिंह से अनबन के कारण अक्षरा खेसारी लाल यादव के साथ फिल्मों में दिखने लगी. लेकिन, जो अब चर्चा है उसके अनुसार खेसारी लाल से भी अक्षरा सिंह ने अपनी दूरी बना ली है. इसके बाद से अक्षरा सिंह के पास काम भी कम ही आ रहे हैं. अक्षरा सिंह के हाल फिलहाल के वर्क फ्रंट की बात करें तो कुछ दिन पहले उनका देवी गीत पर म्यूजिक वीडियो ‘चौसठ जोगनिया माई’ रिलीज हुआ था. एमएमएस वीडियो कांड के बाद अक्षरा सिंह ने दिनेश लाल यादव निरहुआ के साथ भोजपुरी फिल्म ‘सबका बाप अंगूठा छाप’ जरूर साइन की है. लेकिन जो सूचना है उसके अनुसार फिल्म निर्माता उनकी नई शर्त को लेकर उनसे दूरी बनाने लगे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन