ePaper

Jharkhand Crime News: कुणाल सिंह हत्याकांड के आरोपी छोटा डब्लू सिंह के घर कुर्की-जब्ती, भाई गिरफ्तार

Updated at : 12 Jun 2022 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News: कुणाल सिंह हत्याकांड के आरोपी छोटा डब्लू सिंह के घर कुर्की-जब्ती, भाई गिरफ्तार

Jharkhand Crime News: पलामू जिले के मेदिनीनगर सदर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा ने जानकारी दी है कि डॉन कुणाल सिंह हत्याकांड में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी है. छोटा डब्लू सिंह के घर से कुर्की-जब्ती में 15 सामान जब्त किए गए हैं. इस हत्याकांड में अब तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: पलामू जिले के मेदिनीनगर में रविवार को डॉन कुणाल सिंह हत्याकांड के आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ छोटा डब्लू के घर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की. सदर थाना पुलिस ने छोटा डब्लू सिंह के भाई श्रवण सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. सदर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा ने जानकारी दी है कि डॉन कुणाल सिंह हत्याकांड में कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी है. छोटा डब्लू सिंह के घर से कुर्की-जब्ती में 15 सामान जब्त किए गए हैं. आपको बता दें कि इस हत्याकांड में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

आरोपी के घर कुर्की-जब्ती

गैंगस्टर कुणाल सिंह हत्याकांड में पलामू पुलिस ने रविवार को कार्रवाई की है. कुणाल सिंह हत्याकांड के आरोपी अभिषेक सिंह उर्फ छोटा डब्लू के घर पुलिस ने कुर्की-जब्ती की. कुर्की जब्ती की कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 15 सामान जब्त किए हैं. इस दौरान पुलिस ने छोटा डब्लू सिंह के भाई श्रवण सिंह को गिरफ्तार कर लिया.

Also Read: Jharkhand News: खूंटी के जिला परिषद अध्यक्ष मसीह गुड़िया व उपाध्यक्ष मंजू देवी की ये है प्राथमिकता

आरोपी छोटा डब्लू सिंह का भाई गिरफ्तार

सदर थाना प्रभारी अरुण कुमार महथा ने बताया कि कुणाल सिंह हत्याकांड में छोटा डब्लू सिंह कई वर्षों से फरार है, जबकि उसके भाई श्रवण सिंह पर बस स्टैंड से रंगदारी एवं मॉडल स्कूल के निर्माण कार्य में लगे ठेकेदार से रंगदारी वसूलने का आरोप है. इसी मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: बिहार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन पर हमला मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

अब तक 13 आरोपी अरेस्ट

आपको बता दें कि सदर टाउन थाना क्षेत्र के सुदना अघोर आश्रम रोड में तीन जून 2020 को डॉन कुणाल सिंह की हत्या हुयी थी. कुणाल सिंह की हत्याकांड में कुख्यात गैंगस्टर गौतम कुमार सिंह उर्फ डब्लू सिंह मुख्य आरोपी है. इस मामले में गैंगस्टर डब्लू सिंह एवं छोटा डब्लू सिंह दोनों फरार हैं. थाना प्रभारी ने बताया कि इस हत्याकांड में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इस मामले में आधा दर्जन से अधिक आरोपी जेल में बंद हैं, जबकि कई आरोपी जमानत पर बाहर हैं.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड में शादी से पहले लड़का देखने उसके घर पहुंची लड़की, शादी से
क्यों कर दिया इनकार

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

Also Read: Cyber Crime News:झारखंड में Cyber ठगी करते पिता-पुत्र को जेल, ED को कार्रवाई के लिए प्रस्ताव भेजेगी पुलिस

रिपोर्ट : चंद्रशेखर सिंह, पलामू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola