झारखंड में हथियार के बल पर नकाबपोश अपराधियों ने ट्रक चालकों से की लूटपाट, बम से किया हमला, एक ड्राइवर की हालत नाजुक

Updated:
विज्ञापन

हिरणपुर (सुनील) : पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के महारो स्थित हाबु शेख के क्रशर प्लांट के समीप मैदान में खड़े ट्रकों के चालकों से मंगलवार की रात अज्ञात अपराधियों ने लूटपाट की. नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम देने के साथ-साथ बम से हमला भी किया. इसमें एक ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र के महारो में अपराधियों ने लूटपाट की है. मैदान में कुछ ट्रक खड़े थे. नकाबपोश अपराधियों ने ट्रक चालकों से लूटपाट की. ये घटना बीते मंगलवार रात साढ़े 9 बजे की बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि नकाबपोश अपराधियों ने हथियार के बल न केवल ट्रक ड्राइवर से रुपये लूटे, बल्कि मोबाइल भी छीन लिया. इस दौरान सुतली बम से उन पर हमला भी कर दिया.

इस घटना में एक ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे प्राथमिक इलाज के बाद रेफर कर दिया गया है. जहां उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है. घटना में तीन चालक व खलासी को भी चोटें आई हैं. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत है. थाना प्रभारी अमित कुमार तिवारी ने इस घटना की पुष्टि करते मामले की जांच करने की बात कही.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : झारखंड-बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी, दीपावली व छठ को लेकर सफर होगा आसान, चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola