पाक के लिए संजीवनी है चीनी सहयोग

Published at :21 Feb 2014 3:52 AM (IST)
विज्ञापन
पाक के लिए संजीवनी है चीनी सहयोग

पाक में चीनी सहयोग हमेशा संजीवनी बूटी की भांति कारगर रहा है. चीन ने पाक के इंफ्रास्ट्रर को सुदृढ़ करने के साथ ही सैन्य ताकत में इजाफे हेतु भारी मात्र में निवेश किया है. भारत से भिड़ंत की आशंका में पाक को सैन्य बढ़त हेतु आधुनिक सैन्य साजो-सामान की सप्लाई चीन की रणनीतिक मंशा है. […]

विज्ञापन

पाक में चीनी सहयोग हमेशा संजीवनी बूटी की भांति कारगर रहा है. चीन ने पाक के इंफ्रास्ट्रर को सुदृढ़ करने के साथ ही सैन्य ताकत में इजाफे हेतु भारी मात्र में निवेश किया है. भारत से भिड़ंत की आशंका में पाक को सैन्य बढ़त हेतु आधुनिक सैन्य साजो-सामान की सप्लाई चीन की रणनीतिक मंशा है.

कराची व ग्वादर बंदरगाह के पुनर्निर्माण के नाम पर पाक के अहम सामरिक ठिकानों पर चीनी सैन्य जमावाड़ा भारत के लिए खतरे की घंटी है. पीओके स्थित गिलगिट एवं बाल्टिस्तान की नवनिर्मित सुरंगों में भंडारित घातक मिसाइलों एवं बमों के जखीरों की निगरानी हेतु चीनी थल सेना के चार हजार सैनिकों की चहलकदमी चीन के चक्रव्यूह की बानगी है. दक्षिण एशिया में भारत के प्रभुत्व को कम करने की फिराक में चीन पाक सीमा पर भारत को उलझाये रखना चाहता है.

अक्षय कुमार मिश्र, पुटकी, धनबाद

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola