न रौंदें पैरों से

Updated at : 09 Aug 2016 6:48 AM (IST)
विज्ञापन
न रौंदें पैरों से

आस्था भिन्न चीज है. सामाजिक जीवन का आधार आस्था और परंपराओं पर भी टिका है. सवाल आस्था का न होता, तो यह सवाल जरूर उठता कि सैकड़ों लीटर दूध शिवालयों में बहा कर पैरों से रौंदना कैसी आस्था है? यह कैसी भक्ति है? दुग्ध धाराओं से शिव को प्रसन्न करने में हम गरीबों के हिस्से […]

विज्ञापन
आस्था भिन्न चीज है. सामाजिक जीवन का आधार आस्था और परंपराओं पर भी टिका है. सवाल आस्था का न होता, तो यह सवाल जरूर उठता कि सैकड़ों लीटर दूध शिवालयों में बहा कर पैरों से रौंदना कैसी आस्था है? यह कैसी भक्ति है?
दुग्ध धाराओं से शिव को प्रसन्न करने में हम गरीबों के हिस्से का मोटा अंश नालियों में बहा देते हैं. इसमें कोई शक नहीं कि दूध का महत्व हमें नहीं मालूम. यह भी पता है कि देश के एक बड़े तबके तक दूध का पहुंचना अब तक मुमकिन नहीं हो सका है. मगर, हमारे तर्कों के सामने सब बेमानी हैं.
सामाजिक संगठनों को ऐसे धार्मिक अवसरों पर मुफ्त दुग्धदान के बजाय लोगों से दुग्धदान मांगने चाहिए, ताकि हमारे हिस्से का छोटा हिस्सा हजारों कुपोषित मांओं और उनके नौनिहालों तक पहुंच सके. क्यों न सावन के पवित्र महीने को ‘दूधदान’ का महीना बनाया जाये. सवाल आस्था का है, तो महाप्रभु के सिर पर चढ़े दूध को पैरों से तो न रौंदें.
एमके मिश्रा, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola