घातक प्रदूषण

Updated at : 01 Jun 2016 6:59 AM (IST)
विज्ञापन
घातक प्रदूषण

हमारे यहां गेहूं की कटाई का मौसम समाप्त हो चुका है. हार्वेस्टर से फलियां काटने के बाद अधिकांश किसान गेहूं के बचे हुए पौधों में आग लगा देते हैं. आम तौर पर साधारण किसान भी फसल की कटाई के बाद बची हुई डंडियों के साथ यही करते हैं. चूंकि यह किसी काम का नहीं होता, […]

विज्ञापन
हमारे यहां गेहूं की कटाई का मौसम समाप्त हो चुका है. हार्वेस्टर से फलियां काटने के बाद अधिकांश किसान गेहूं के बचे हुए पौधों में आग लगा देते हैं. आम तौर पर साधारण किसान भी फसल की कटाई के बाद बची हुई डंडियों के साथ यही करते हैं.
चूंकि यह किसी काम का नहीं होता, ऐसे में इसे खेत में खड़े-खड़े जला देना ही बेहतर समझा जाता है, लेकिन वास्तव में यह चिंता का विषय है. आग का धुआं हवा में घुल जाता है, जो सांस के मरीजों के लिए घातक सिद्ध होता है.
पंजाब और हरियाणा से शुरू हुआ यह चलन हमारे यहां भी अपनाया जाने लगा है़ हालांकि अब वहां प्रशासन की कोशिश रहती है कि किसानों की इस हरकत पर रोक लगायी जाये़ यही नहीं, इसके लिए सजा भी तय है़ ऐसे में हमारे यहां भी यह कोशिश होनी चाहिए, ताकि निर्दोष लोग इस तरह प्रदूषण के शिकार न बनें.
अरविंद मुंडा, हजारीबाग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola