मोदी को टक्कर लालू ही दे सकते हैं

Published at :26 Dec 2013 5:16 AM (IST)
विज्ञापन
मोदी को टक्कर लालू ही दे सकते हैं

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में एनडीए यूपीए पर भारी पड़ा है. इसका असर लोकसभा चुनावों पर पड़ेगा, पर इस ओर ध्यान कितनों का है कि यूपीए की चुनावी सभाओं में नरेंद्र मोदी का कोई तोड़ नहीं था. राहुल गांधी की राजकुमारों वाली छवि उनकी लाख मशक्कत के बाद भी आम जनता का समर्थन नहीं […]

विज्ञापन

चार राज्यों के विधानसभा चुनावों में एनडीए यूपीए पर भारी पड़ा है. इसका असर लोकसभा चुनावों पर पड़ेगा, पर इस ओर ध्यान कितनों का है कि यूपीए की चुनावी सभाओं में नरेंद्र मोदी का कोई तोड़ नहीं था. राहुल गांधी की राजकुमारों वाली छवि उनकी लाख मशक्कत के बाद भी आम जनता का समर्थन नहीं पा सकी. यहीं पर मिट्टी से उपजे किसी नेता की दरकार होती है.

यूपीए के पास अगर कोई दिग्गज नेता है, जो लोकप्रियता के सभी मूलभूत तत्व रखता है और जनता की नब्ज पहचानने में जिसका कोई सानी नहीं है, तो वह लालू यादव के अलावा कोई नहीं है. नरेंद्र मोदी के कद को वही कुछ हद तक छू सकते हैं. इस बात का अंदाजा नरेंद्र मोही को है, तभी वे लालू के प्रति नरम बने हुए हैं. पर शायद लालू इस रणनीति को समझ गये हैं, तभी तो जेल से बाहर आते ही मोदी को खुली चुनौती दे दी है.

डॉ हेम श्रीवास्तव, बरियातू, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola