सियाचीन से खत्म हो सैनिकों की तैनाती

Updated at : 17 Feb 2016 5:57 AM (IST)
विज्ञापन
सियाचीन से खत्म हो सैनिकों की तैनाती

सियाचीन ग्लेशियर के बर्फ में फंसे भारतीय लांस नायक के करिश्माई तरीके से जिंदा निकलने के बाद भी वे जिंदगी की जंग हार गये़ इस हादसे से पूरा देश गमगीन है़ इनसानी जीवन के प्रतिकूल परिस्थितियों वाले सियाचीन ग्लेशियर में भारत और पाक के हजारों सैनिकों की तैनाती और प्रति माह उन पर करोड़ों रुपये […]

विज्ञापन
सियाचीन ग्लेशियर के बर्फ में फंसे भारतीय लांस नायक के करिश्माई तरीके से जिंदा निकलने के बाद भी वे जिंदगी की जंग हार गये़ इस हादसे से पूरा देश गमगीन है़ इनसानी जीवन के प्रतिकूल परिस्थितियों वाले सियाचीन ग्लेशियर में भारत और पाक के हजारों सैनिकों की तैनाती और प्रति माह उन पर करोड़ों रुपये का खर्च बेमानी है़ इस तरह की मौतें दोनों देशों के सैनिकों की होती रहती हैं.
ताशकंद समझौते के दौरान सियाचीन इलाके की सीमा को चिह्नित नहीं करना इसका मुख्य कारण है़ आज वक्त आ गया है कि दोनों देश अपनी-अपनी सीमा तय करके उस दुर्गम इलाके से अपनी सेना हटा लें.
दोनों देश जनता की गाढ़ी कमाई को इस अनावश्यक विवाद में बर्बाद कर रहे हैं. यही रुपये देश के विकास में लगाने की जरूरत है़ आइये हम सभी अपनी-अपनी सरकारों से इस बावत अपील करें. यह न केवल हनुमनथप्पा के प्रति, बल्कि सियाचीन से सभी शहीदों के प्रति भी श्रद्धांजलि होगी.
– दयानंद कुमार, राजधनवार
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola