आतंकी हमले कतई बरदाश्त नहीं

Updated at : 06 Jan 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
आतंकी हमले कतई बरदाश्त नहीं

पठानकोट स्थित वायु सेना के सैनिक हवाई अड्डे पर आतंकियों द्वारा किये गये हमले से देश के लोग स्तब्ध हैं. पाकिस्तान की ओर से पीठ के पीछे हमला करने की हरकत कोई नयी नहीं है. इसके पहले भी उसने कई बार देश की सीमाओं पर शांतिवार्ता के नियमों का उल्लंघन करते हुए हमला किया है. […]

विज्ञापन

पठानकोट स्थित वायु सेना के सैनिक हवाई अड्डे पर आतंकियों द्वारा किये गये हमले से देश के लोग स्तब्ध हैं. पाकिस्तान की ओर से पीठ के पीछे हमला करने की हरकत कोई नयी नहीं है. इसके पहले भी उसने कई बार देश की सीमाओं पर शांतिवार्ता के नियमों का उल्लंघन करते हुए हमला किया है. घाटी में आम तौर पर हर समय पाकिस्तान की ओर से आतंकी हमले किये जाते हैं.

ऐसे में यदि देश के नेता सिर्फ अफसोस जताने भर का बयान देकर चुप रह जाते हैं, तो यह कुछ अटपटा-सा लगता है. ऐसे समय में सिर्फ बयान देने भर से काम नहीं चलता, बल्कि दुश्मन को उसी की भाषा में जवाब देना ज्यादा बेहतर होता है. ऐसे हमलों को कभी भी बरदाश्त नहीं करना चाहिए. इसके लिए सीमा पर सुरक्षा के लिए लोगों को भी आगे आना चाहिए.

– सौरभ गुप्ता, पलामू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola