भारत रत्न के मोहताज नहीं सचिन

Published at :22 Nov 2013 3:04 AM (IST)
विज्ञापन
भारत रत्न के मोहताज नहीं सचिन

सचिन को भारत रत्न मिलने की घोषणा से हर भारतीय को काफी खुशी हुई है. यह खुशी लाजिमी भी है क्योंकि सचिन ने न सिर्फ क्रिकेट खेला, बल्कि भारत का नाम भी ऊंचाई तक पहुंचाया. न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों के हर अखबार, टीवी, इंटरनेट हर जगह भारतीय खिलाड़ी सचिन की प्रशंसा के पुल बांधे […]

विज्ञापन

सचिन को भारत रत्न मिलने की घोषणा से हर भारतीय को काफी खुशी हुई है. यह खुशी लाजिमी भी है क्योंकि सचिन ने न सिर्फ क्रिकेट खेला, बल्कि भारत का नाम भी ऊंचाई तक पहुंचाया. न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों के हर अखबार, टीवी, इंटरनेट हर जगह भारतीय खिलाड़ी सचिन की प्रशंसा के पुल बांधे जा रहे हैं. इससे हर भारतीय को गर्व होना चाहिए.

पर यह आश्चर्य है कि कुछ लोगों को सचिन को भारत के सबसे बड़े नागरिक सम्मान दिये जाने से एतराज है. कुछ लोग सचिन को भारत रत्न दिये जाने पर एतराज है. ये लोग सरकार के इस फैसले पर उंगलियां उठा रहे हैं और इसे राजनीतिक हितों से प्रेरित बता रहे हैं. पता नहीं इन्हें सचिन की प्रतिभा पर शक है या इस देश की सरकार की नीयत पर, लेकिन एक बात तय है कि भारत मिले न मिले, सचिन क्रिकेट के भगवान हैं और रहेंगे.
अमित कुमार रवि, कोलकाता

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola