सारे अपराधी फांसी के लायक तो नहीं?
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Aug 2015 11:15 PM (IST)
विज्ञापन

अभी कुछ ही दिन पहले याकुब मेमन को फांसी दी गयी. कई लोगों ने इसका विरोध किया. यह विरोध नहीं, बल्कि फांसी को लेकर लोगों का नजरिया था.मैं आतंकवाद के खिलाफ हूं, पर मेरा मानना है कि देश के सारे अपराधी फांसी के लायक तो नहीं हैं? जो अपराधी किसी षडय़ंत्र में शामिल है, उसे […]
विज्ञापन
अभी कुछ ही दिन पहले याकुब मेमन को फांसी दी गयी. कई लोगों ने इसका विरोध किया. यह विरोध नहीं, बल्कि फांसी को लेकर लोगों का नजरिया था.मैं आतंकवाद के खिलाफ हूं, पर मेरा मानना है कि देश के सारे अपराधी फांसी के लायक तो नहीं हैं? जो अपराधी किसी षडय़ंत्र में शामिल है, उसे भी फांसी की सजा देना कितना जायज है? या किसी को मृत्युर्पयत काल कोठरी में रखना कहां का न्याय है?
महाशय, मेरी समझ से ऐसा करना सरासर गलत होगा. यह बहुत ही क्रूरतापूर्ण दंड है, जिस पर दुनिया के कई देशों में पाबंदी भी लगा दी गयी है. दुख की बात यह है कि भारत जैसे शांतिप्रिय देश में इस प्रकार का दंड सोचनीय विषय है.
मैं यह भी नहीं कहता कि किसी को फांसी न दी जाये, लेकिन उसकी श्रेणी निर्धारित हो. हर प्रकार के अपराध की सजा फांसी ही नहीं हो सकती.
पालूराम हेंब्रम, सालगाझारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




