विकास की जिम्मेदारी भाजपा की

Published at :02 Jan 2015 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
विकास की जिम्मेदारी भाजपा की

जनता और देश की शीर्ष राजनीतिक पार्टी की उम्मीदों के अनुरूप झारखंड में सरकार का गठन हो गया है. यहां पहली बार गैर आदिवासी समुदाय के नेता को मुख्यमंत्री बनाया गया है. राज्य के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है. भाजपा के आक्रामक चुनाव प्रचार को सफल कहा जा सकता है, परंतु वह आंतरिक […]

विज्ञापन

जनता और देश की शीर्ष राजनीतिक पार्टी की उम्मीदों के अनुरूप झारखंड में सरकार का गठन हो गया है. यहां पहली बार गैर आदिवासी समुदाय के नेता को मुख्यमंत्री बनाया गया है. राज्य के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है. भाजपा के आक्रामक चुनाव प्रचार को सफल कहा जा सकता है, परंतु वह आंतरिक द्वंद्व से सशंकित है.

वहीं, जिस बाप-बेटे के विरुद्ध मोदीजी आग उगलते रहे, चुनाव में उनका कोई नुकसान नहीं हुआ. यह भी पहली बार हुआ कि राजद और जदयू को झारखंड ने नकार दिया और उनका खाता तक नहीं खुल सका. कुल मिला कर जनता ने स्थिर सरकार देकर राज्य को विकास की पटरी पर दौड़ाने की कमान भाजपा को सौंप दी है, लेकिन ध्यान देने की बात यह होगी कि यहां के निवासियों का विस्थापन व पलायन रुकेगा या नहीं?

महादेव महतो, तालगड़िया
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola