काश! हम भी नक्सली ही बन जाते

Published at :04 Nov 2014 12:02 AM (IST)
विज्ञापन
काश! हम भी नक्सली ही बन जाते

अखबार में पूर्व नक्सलियों को नियुक्ति पत्र मिलने की खबर पढ़ी. पढ़ने के बाद ऐसा लगा कि कितना अच्छा होता अगर हमने टीचर ट्रेनिंग की जगह नक्सली बनने की ट्रेनिंग ली होती. कम से कम दो साल से नौकरी की बाट तो जोहना नहीं पड़ता. हम सभी टेट पास अभ्यर्थियों की त्रसदी यही है कि […]

विज्ञापन

अखबार में पूर्व नक्सलियों को नियुक्ति पत्र मिलने की खबर पढ़ी. पढ़ने के बाद ऐसा लगा कि कितना अच्छा होता अगर हमने टीचर ट्रेनिंग की जगह नक्सली बनने की ट्रेनिंग ली होती. कम से कम दो साल से नौकरी की बाट तो जोहना नहीं पड़ता. हम सभी टेट पास अभ्यर्थियों की त्रसदी यही है कि न तो प्रशासन को हमारी सुध है,न ही राज्य के राजनेताओं को. और तो और, मीडिया भी इस मामले में चुप्पी साधे बैठा है.

रांची में धरना-प्रदर्शन के बाद वहां के अभ्यर्थियों को तुरंत आनन-फानन में पोस्टिंग दे दी गयी और बाकी जिलों में स्थिति ज्यों की त्यों है. इससे हम क्या समङों? मुख्यमंत्री जी को सिर्फ रांची की ही जनता से सरोकार है, क्योंकि कल के लिए वो ही उनका वोट बैंक हैं. बाकी जिले के टेट पास अभ्यर्थी उनके लिए कोई मायने नहीं रखते.

सविता ओड़या, ई-मेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola