सादगी से मनायें दुर्गा पूजा

नवरात्रि शुरू हो गयी है और दुर्गा पूजा बहुत जल्द दस्तक देने वाली है. हर बार की तरह इस बार भी शहरों से लेकर गांवों तक में पूजा का हर्षोल्लास नजर आयेगा. इस दौरान पंडालों को खूब सजाया जायेगा और खूब धूम-धाम से त्यौहार मनाया जायेगा. लेकिन एक सच्चाई हमें नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए कि […]
नवरात्रि शुरू हो गयी है और दुर्गा पूजा बहुत जल्द दस्तक देने वाली है. हर बार की तरह इस बार भी शहरों से लेकर गांवों तक में पूजा का हर्षोल्लास नजर आयेगा. इस दौरान पंडालों को खूब सजाया जायेगा और खूब धूम-धाम से त्यौहार मनाया जायेगा. लेकिन एक सच्चाई हमें नजरअंदाज नहीं करनी चाहिए कि हर पंडाल को तैयार करने में लाखों रुपयों का खर्च आता है.
पंडालों के बीच इस बात की प्रतिस्पर्धा होती है कि किसकी मूर्ति अच्छी है और किसकी लाइटिंग. क्या यही है असली आस्था? नहीं यह सब पैसा कमाने और बहाने का जरिया है. इन पंडालों में लाखों रुपये खर्च करने से बेहतर होगा कि इस राशि को जरूरतमंदों की सेवा में लगाया जाये और दुर्गा पूजा सादगी से मनाया जाये. हमें जम्मू-कश्मीर के बाढ़ पीडि़तों का भी ध्यान रखना चाहिए. यही सही मायने में मां दुर्गा की पूजा होगी.
पालुराम हेंब्रम, सरायकेला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




