ePaper

महिलाओं का अपमान निंदनीय

Updated at : 24 Jan 2020 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
महिलाओं का अपमान निंदनीय

राजगढ़ की कलेक्टर निवेदिता द्वारा राजनीतिक पार्टी के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारना निंदनीय है. लेकिन, प्रदेश के पूर्व मंत्री द्वारा (पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी में) भरे मंच से एक महिला के बारे में बेहद अशोभनीय बातें कहना सरासर नारी का अपमान है. इतनी तुच्छ और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया कि न तो […]

विज्ञापन
राजगढ़ की कलेक्टर निवेदिता द्वारा राजनीतिक पार्टी के एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारना निंदनीय है. लेकिन, प्रदेश के पूर्व मंत्री द्वारा (पूर्व मुख्यमंत्री की मौजूदगी में) भरे मंच से एक महिला के बारे में बेहद अशोभनीय बातें कहना सरासर नारी का अपमान है. इतनी तुच्छ और अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया कि न तो समाचार चैनल पर दिखाया जा सकता है ना अखबारों में उस भाषा को छापा जा सकता है.
क्या बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की बात करनेवाले और नारी की पूजा करनेवाले दल के एक पूर्व मंत्री द्वारा अभद्र भाषा भारत की समूची महिलाओं का अपमान नहीं है? अगर हमें महिला कलेक्टर की गलती पर विरोध करना था, तो उसके दूसरे तरीके अपनाये जा सकते थे. लेकिन क्या गंदगी के साथ नेताओं का भी गंदगी में शामिल हो जाना ठीक है? यह एक अनुशासित पार्टी व अपने को संस्कारवान पार्टी कहनेवाले के गुण तो कतई नहीं हैं!
हेमा हरि उपाध्याय, उज्जैन, मध्य प्रदेश
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola