कंप्यूटर कोर्स का ज्ञान जरूरी
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

आज के डिजिटल युग में लेखनी की उपयोगिता सीमित और संकुचित होती जा रही है. सचिवालय से प्राथमिक विद्यालय तक सारे कार्य कंप्यूटरीकृत हो चुका है. विद्यार्थियों के पंजीकरण से लेकर परीक्षाओं तक सभी कार्यों में कंप्यूटर ज्ञान का होना आज एक अनिवार्य योग्यता मानी जाती है. कंप्यूटर ज्ञान से सरकारी नौकरी के अतिरिक्त स्वरोजगार […]
विज्ञापन
आज के डिजिटल युग में लेखनी की उपयोगिता सीमित और संकुचित होती जा रही है. सचिवालय से प्राथमिक विद्यालय तक सारे कार्य कंप्यूटरीकृत हो चुका है. विद्यार्थियों के पंजीकरण से लेकर परीक्षाओं तक सभी कार्यों में कंप्यूटर ज्ञान का होना आज एक अनिवार्य योग्यता मानी जाती है. कंप्यूटर ज्ञान से सरकारी नौकरी के अतिरिक्त स्वरोजगार की संभावना अन्य विषयों की अपेक्षा बहुत अधिक है.
आगामी वर्षों में निजी और सरकारी दफ्तरों में पूर्णतः सभी कार्य कंप्यूटर द्वारा ही संपन्न होंगे. अत: समय की नजाकत को देखते हुए सभी सरकारी एवं गैर-सरकारी प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्च विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षा के पद का सृजन कर शिक्षकों की बहाली की जाये, ताकि उच्च शिक्षा में कंप्यूटर कोर्स पूरा कर रोजगार पाने में विद्यार्थियों को दिक्कत न उठानी पड़े.
प्रो भावेश कुमार, बेंगलुरु
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










