सरकार अपनी है, जो चाहे करें!

29 जुलाई 2014 के प्रभात खबर में छपे समाचार ‘शाखाओं में बंटनेवाली किताबें अब स्कूलों में’ पढ़ कर लगा कि अब आरएसएस की शाखाओं में बंटनेवाली पुस्तकों के लेखक दीनानाथ बत्र गुजरात के जरिये पूरे देश के स्कूलों में उन पुस्तकों को ले जाने का विचार रखते हैं और देश के इतिहास को भी बदलने […]
29 जुलाई 2014 के प्रभात खबर में छपे समाचार ‘शाखाओं में बंटनेवाली किताबें अब स्कूलों में’ पढ़ कर लगा कि अब आरएसएस की शाखाओं में बंटनेवाली पुस्तकों के लेखक दीनानाथ बत्र गुजरात के जरिये पूरे देश के स्कूलों में उन पुस्तकों को ले जाने का विचार रखते हैं और देश के इतिहास को भी बदलने की सोच रखते हैं.
इनकी यह भी सोच है कि इन पुस्तकों के माध्यम से देश के बच्चों में, देश को अखंड रखने के अलावा इस देश से टूट कर अलग हुए पाकिस्तान, अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, तिब्बत, बर्मा और श्रीलंका को पुन: भारत में जोड़ने की प्रेरणा जगे. बरसों से समय-समय पर संघ अपने हिंदुत्व सोच के तहत अनेक क्रियाकलापों को अंजाम देता रहा है, पर समय और परिस्थितियां उसका खुल कर साथ नहीं देती थीं, पर अब तो सरकार उसी की है, जो चाहे करे!
मोहम्मद सलीम, बरकाकाना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




