बाढ़ से बचाव की पहल करे केंद्र व राज्य की सरकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2019 7:32 AM

विज्ञापन

एक और जहां हम चंद्रयान दो के सफल प्रक्षेपण का जश्न मना रहे हैं, वहीं कुछ पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ की विभीषिका से भी रूबरू हो रहे हैं. खासकर बिहार में जहां नेपाल द्वारा छोड़े गये पानी के कारण हर साल करोड़ों रुपये की क्षति व जान-माल का नुकसान हो रहा है. पुराने समय में […]

विज्ञापन
एक और जहां हम चंद्रयान दो के सफल प्रक्षेपण का जश्न मना रहे हैं, वहीं कुछ पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ की विभीषिका से भी रूबरू हो रहे हैं. खासकर बिहार में जहां नेपाल द्वारा छोड़े गये पानी के कारण हर साल करोड़ों रुपये की क्षति व जान-माल का नुकसान हो रहा है. पुराने समय में कोसी परियोजना गंडक परियोजना के जरिये नहर बनाकर बाढ़ के पानी को खेतों की ओर मोड़ दिया जाता था, जिससे पटवन के समय इसका उपयोग किया जाता था.
अगर इस पानी को छोटी-छोटी नदियों से जोड़ दिया जाये तो एक ओर जहां जल का संचय होगा, वहीं इनमें मत्स्यपालन जैसे रोजगार भी उपलब्ध होंगे. अभी हम सुखाड़ से निबटने की तैयारी ही कर रहे थे कि बाढ़ की विभीषिका ने हमारी कमर तोड़ डाली. इसके लिए नेपाल सरकार से बातचीत कर हल निकाला जा सकता है. केंद्र व राज्य सरकार को मिलकर पहल करने की जरूरत है.
आनंद पांडेय, रोसड़ा (समस्तीपुर)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola