आंकड़ों की बाजीगरी

एक खबर पढ़ी कि भारत में 2006 से 2016 के बीच दस सालों में 27 करोड़ लोग गरीबी के दायरे से बाहर निकल गये हैं और 44 लोग प्रति मिनट गरीबी से मुक्त होकर अमीर हो रहे हैं. यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र संघ और एक अमेरिकी संस्था ऑक्सफोर्ड पोवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनीशिएटिव की संयुक्त […]
एक खबर पढ़ी कि भारत में 2006 से 2016 के बीच दस सालों में 27 करोड़ लोग गरीबी के दायरे से बाहर निकल गये हैं और 44 लोग प्रति मिनट गरीबी से मुक्त होकर अमीर हो रहे हैं. यह जानकारी संयुक्त राष्ट्र संघ और एक अमेरिकी संस्था ऑक्सफोर्ड पोवर्टी एंड ह्यूमन डेवलपमेंट इनीशिएटिव की संयुक्त रिपोर्ट की तरफ से जारी की गयी है.
वास्तविकता यह है कि आज भी इस देश की दो-तिहाई आबादी अनाज, साफ पीने के पानी, दवा, स्कूली शिक्षा व रोजगार के लिए तरस रही है. लगभग 41% गर्भवती कुपोषित और खून की कमी से ग्रस्त हैं. गरीबों के लिए कुछ ठोस काम करने की बजाय आंकड़ों में हेराफेरी करके कथित काल्पनिक गरीबी रेखा के फार्मूले को ही बदल कर भारत को अमीर देशों की श्रेणी में ला देना सिवाय आंकड़ों की बाजीगरी के कुछ नहीं है.
निर्मल कुमार शर्मा, गाजियाबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




