प्लास्टिक पर लगा प्रतिबंध कारगर ढंग से लागू हो
Updated at : 15 Jul 2019 6:55 AM (IST)
विज्ञापन

जिस तरह आज पूरे विश्व में प्लास्टिक उत्पादों को लेकर चिंता बढ़ी है, वह मानव जाती के लिए एक शुभ संकेत है. देश का हर शहर प्लास्टिक के कचरों से सराबोर है. नालियों के जाम की मुख्य वजह भी यही प्लास्टिक है. पशुओं की मौत का कारण भी यही उत्पाद है. हर जगह जहां भी […]
विज्ञापन
जिस तरह आज पूरे विश्व में प्लास्टिक उत्पादों को लेकर चिंता बढ़ी है, वह मानव जाती के लिए एक शुभ संकेत है. देश का हर शहर प्लास्टिक के कचरों से सराबोर है. नालियों के जाम की मुख्य वजह भी यही प्लास्टिक है.
पशुओं की मौत का कारण भी यही उत्पाद है. हर जगह जहां भी नजर जाता है, प्लास्टिक की ही भरमार है, जो मानव जीवन के लिए बेहद खतरनाक है. कई तरह की गंभीर बीमारियों की मुख्य वजह पॉलीथिन के थैले ही हैं. हालांकि सरकार द्वारा प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया है, लेकिन धरातल पर पालन होता दिख नहीं रहा है. आज समय की मांग है कि प्लास्टिक पर लगे प्रतिबंध को कारगर ढंग से लागू कराया जाये, ताकि धरती स्वस्थ बन सके.
राजेश कुमार सिंह, एकमा (सारण)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




