रक्त की कमी से बढ़ी परेशानी
Updated at : 07 Jun 2019 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

गर्मी के दिनों में हर साल कोलकाता में रक्त की कमी हो ही जाती है. समय पर रक्त न मिलने से रोगी की जान भी चली जाती है, लेकिन इससे ब्लड बैंक वालों को कोई लेना-देना नहीं रहता. बीते कुछ सालों के दौरान सरकारी अस्पतालों की दशा में काफी बदलाव आया है, लेकिन रक्त की […]
विज्ञापन
गर्मी के दिनों में हर साल कोलकाता में रक्त की कमी हो ही जाती है. समय पर रक्त न मिलने से रोगी की जान भी चली जाती है, लेकिन इससे ब्लड बैंक वालों को कोई लेना-देना नहीं रहता. बीते कुछ सालों के दौरान सरकारी अस्पतालों की दशा में काफी बदलाव आया है, लेकिन रक्त की कमी और ब्लड बैंक वालों की मनमानी अब भी बड़ी समस्या है. शहर में लगभग हर सप्ताह कहीं-न-कहीं रक्तदान शिविर का आयोजन होता है. बावजूद इसके, पीड़ित को समय पर रक्त न मिलना एक गंभीर समस्या है. ब्लड बैंक को लेकर कई तरह की उलझनें भी हैं.
रक्तदान कार्ड ले जाने पर भी यह कह कर रक्त देने से इंकार कर दिया जाता है कि इस ग्रुप का रक्त नहीं है. ब्लड बैंक वाला सही बोल रहा है या गलत, इसकी जांच की कोई व्यवस्था नहीं है. राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग को इस दिशा में गंभीरता से सोचना चाहिए और ब्लड बैंक में रक्त के स्टॉक को लेकर एक पारदर्शी व्यवस्था लागू करनी चाहिए.
पीयूष जालान, ताराचंद दत्त स्ट्रीट, कोलकाता
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




