गहराता जल संकट

बीते कुछ वर्षों से कमतर बारिश और सूखे की वजह से देश के ज्यादातर हिस्सों में जल संकट बढ़ता जा रहा है. कुछ हफ्ते पहले केंद्रीय जल आयोग ने जलाशयों के गिरते जलस्तर पर चिंता व्यक्त की थी. बीते एक दशक में जलाशयों में औसत जल संग्रहण में 20 प्रतिशत की कमी आ चुकी है. […]
बीते कुछ वर्षों से कमतर बारिश और सूखे की वजह से देश के ज्यादातर हिस्सों में जल संकट बढ़ता जा रहा है. कुछ हफ्ते पहले केंद्रीय जल आयोग ने जलाशयों के गिरते जलस्तर पर चिंता व्यक्त की थी. बीते एक दशक में जलाशयों में औसत जल संग्रहण में 20 प्रतिशत की कमी आ चुकी है. आज जब देश जल संकट के अब तक के सबसे भयावह दौर के मुहाने पर है, तब मॉनसून-पूर्व बारिश के कम होने से चिंताएं बढ़ गयी हैं. आइआइटी, गांधीनगर द्वारा संचालित सू्खा चेतावनी प्रणाली ने पहले ही बता दिया है कि 40 फीसदी से ज्यादा हिस्से में सूखे के स्पष्ट संकेत उभर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




