बेरोजगारी के कारण समाज में बढ़ रहा अपराध
Updated at : 18 Mar 2019 7:23 AM (IST)
विज्ञापन

हम समाज में बढ़ते अपराध को लेकर काफी चिंतित रहते हैं. इसके निराकरण के लिए प्रयास भी करते हैं. लेकिन, इसके मूल कारणों को खत्म नहीं कर पाते. देखा जाये तो अपराध बढ़ने का प्रमुख कारण बेरोजगारी है. कुछ युवा वर्ग रोजगार के अभाव में अपना कदम अपराध की ओर बढ़ा देते हैं. हालांकि इनका […]
विज्ञापन
हम समाज में बढ़ते अपराध को लेकर काफी चिंतित रहते हैं. इसके निराकरण के लिए प्रयास भी करते हैं. लेकिन, इसके मूल कारणों को खत्म नहीं कर पाते. देखा जाये तो अपराध बढ़ने का प्रमुख कारण बेरोजगारी है.
कुछ युवा वर्ग रोजगार के अभाव में अपना कदम अपराध की ओर बढ़ा देते हैं. हालांकि इनका यह कदम पूरी तरह से गलत होता है. देश में राजनीतिक दल सरकार तो बनाते हैं, चुनाव के दौरान रोजगार देने सहित कई सारे वादे भी करते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही उनके वादे ठंडे बस्ते में चले जाते हैं. रोजगार के लिए सरकार द्वारा वह प्रयास नहीं किया जाता जो करना चाहिए.
हालांकि, हम पूरी तरह से नहीं कह सकते कि सरकार रोजगार देने का प्रयास नहीं कर रही है. समाज के विकास के लिए जनसंख्या नियंत्रण पर भी ध्यान देना होगा. इसके लिए सरकार से अधिक आम लोगों का प्रयास ही कारगर होगा।
मो सबीहुद्दीन, अंधराठाढ़ी (मधुबनी)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




