जरूरत के अनुसार ही पानी का करें इस्तेमाल
Updated at : 11 Feb 2019 7:33 AM (IST)
विज्ञापन

आम तौर पर देखा जाता है कि आवश्यकता से अधिक पानी को बर्बाद कर दिया जाता है. जबकि, कई जगहों पर लोगों को पेयजल संकट से गुजरते भी देख रहे हैं. गंदे पानी के कारण लोगों में तरह-तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं. पानी को अगर हम आवश्यकता भर इस्तेमाल करें तो आने वाली […]
विज्ञापन
आम तौर पर देखा जाता है कि आवश्यकता से अधिक पानी को बर्बाद कर दिया जाता है. जबकि, कई जगहों पर लोगों को पेयजल संकट से गुजरते भी देख रहे हैं.
गंदे पानी के कारण लोगों में तरह-तरह की बीमारियां उत्पन्न हो रही हैं. पानी को अगर हम आवश्यकता भर इस्तेमाल करें तो आने वाली पीढ़ी को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा. दक्षिण अफ्रीका समेत कुछ ऐसे देश हैं, जहां के सारे शहरों में एक-एक बूंद पानी की तलाश रहती है. वहां पानी की बहुत ही ज्यादा कमी है.
हमारे बिहार में भी कई ऐसे जिले हैं, जहां का पानी स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है. लोगों को भविष्य की चुनौतियों से निबटने के लिए आज से ही सतर्क होने की आवश्यकता है. जरूरत के अनुसार ही पानी की खपत करें. इससे जो पानी की बचत होगी वह सिंचाई में उपयोग आयेगा.
तनिष पुनपुन, पतौरा (मोतिहारी)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




