मौसम के बदलते मिजाज से किसान परेशान

Updated at : 23 Jan 2019 2:22 AM (IST)
विज्ञापन
मौसम के बदलते मिजाज से किसान परेशान

अक्तूबर से लेकर जनवरी तक मौसम ज्यादा ठंडा रहता है, परंतु ऐसा नहीं होने से किसानों के लिए रबी फसल निराश करने वाली है. रबी फसल में दलहन, तिलहन, गेहूं तथा मौसमी फल जैसा कि आम, लीची आदि पर ओस की बूंदें भरपूर नहीं गिर पायी हैं. इस कारण इन सभी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव […]

विज्ञापन
अक्तूबर से लेकर जनवरी तक मौसम ज्यादा ठंडा रहता है, परंतु ऐसा नहीं होने से किसानों के लिए रबी फसल निराश करने वाली है. रबी फसल में दलहन, तिलहन, गेहूं तथा मौसमी फल जैसा कि आम, लीची आदि पर ओस की बूंदें भरपूर नहीं गिर पायी हैं. इस कारण इन सभी फसलों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ना सुनिश्चित है. इसके चलते फसल में दाना बहुत कम आयेगा.
मौसम विभाग भी कुछ विशेष जानकारी नहीं दे पा रहा है, जिसको लेकर किसान चिंतित हैं. जबकि, रबी फसल के लिए कम तापमान एवं अनुकूल वातावरण की आवश्यकता होती है, जो कि प्राकृतिक रूप से मौसम में बदलाव के कारण नहीं दिख रहा है. इससे किसानों में निराशा दिखायी पड़ रहा है.
नितेश कुमार सिन्हा, जानपुल चौक (मोतिहारी)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola