झारखंड में बिजली की स्थिति
Updated at : 10 Dec 2018 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड में बिजली की आंख मिचौली से आम जनता, उद्योगपति, व्यापारी, छात्र-छात्राएं, सभी परेशान हैं. झारखंड बिजली बोर्ड मुख्यत: तेनुघाट बिजली निगम और दामोदर वैली निगम से बिजली की आपूर्ति पर निर्भर है. लगभग तीन हजार करोड़ से भी अधिक का बकाया भुगतान नहीं हो पाने के कारण इनके लिए कोयला खरीदना मुश्किल हो रहा […]
विज्ञापन
झारखंड में बिजली की आंख मिचौली से आम जनता, उद्योगपति, व्यापारी, छात्र-छात्राएं, सभी परेशान हैं. झारखंड बिजली बोर्ड मुख्यत: तेनुघाट बिजली निगम और दामोदर वैली निगम से बिजली की आपूर्ति पर निर्भर है. लगभग तीन हजार करोड़ से भी अधिक का बकाया भुगतान नहीं हो पाने के कारण इनके लिए कोयला खरीदना मुश्किल हो रहा है.
फलस्वरूप बिजली उत्पादन पर बुरा असर हो रहा है. बिजली की अनियमित आपूर्ति, कटौती के कारण उद्योग धंधे, कल कारखानों, व्यवसाय पर बुरा असर होता है, जो आर्थिक विकास के रास्ते में अड़चन पैदा करता है. किसान को पटवन में दिक्कतें आती हैं. विधार्थी की पढ़ाई -लिखाई बाधित होती है. सरकार को प्राथमिकता के आधार पर बिजली की अबाध आपूर्ति पर ध्यान देने की जरूरत है.
युगल किशोर, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




