#मी टू न समाज का आइना
Updated at : 15 Oct 2018 7:14 AM (IST)
विज्ञापन

मी टू कैंपेन हमारे समाज में प्रतिष्ठित लोगों की दोहरी जिंदगी को दिखाता है. जरूरी नहीं कि सारे आरोप सही हों. जो लोग आरोपों को खारिज कर रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि सभी आरोप झूठे नहीं हो सकते. यौन शोषण ऐसा मुद्दा है, जिस पर बहुत कम ही महिलाएं बोलती हैं. अगर महिलाएं सेलिब्रिटी […]
विज्ञापन
मी टू कैंपेन हमारे समाज में प्रतिष्ठित लोगों की दोहरी जिंदगी को दिखाता है. जरूरी नहीं कि सारे आरोप सही हों. जो लोग आरोपों को खारिज कर रहे हैं, उन्हें समझना चाहिए कि सभी आरोप झूठे नहीं हो सकते. यौन शोषण ऐसा मुद्दा है, जिस पर बहुत कम ही महिलाएं बोलती हैं.
अगर महिलाएं सेलिब्रिटी हों और पुरुष रसूखदार, तब तो और नहीं. उन महिलाओं की हिम्मत की दाद तो देनी ही होगी, जिन्होंने देर से ही सही, पर आवाज तो उठायी.
इस परिस्थिति के लिए काफी हद तक हमारी मानसिकता भी जिम्मेदार है. बचपन से लड़कियों को यह समझाया जाता है कि उनकी इज्जत उनकी जान से भी बढ़कर है. लोक-लाज का भय दिखाकर उन्हें चुप रहने को कहा जाता है. जब तक हमारी सोच विकसित नहीं होगी, ऐसी घटनाओं पर आश्चर्य करना फिजूल है.
सीमा साही, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




