जाति धर्म के नाम पर समाज में फैलता जहर

छुआछूत, भेदभाव और ऊंच-नीच जैसी चीजें देश व समाज के विकास में बाधक हैं. हमें छुआछूत, भेदभाव, ऊंच-नीच को खत्म कर जातियों में बंटे हुए जनसमूहों को एक सभ्य समाज में बदलना होगा. नागरिक समूह के द्वारा जन जागृति अभियान चलाये जाने चाहिए. जो नियम-कानून इन सामाजिक समस्याओं के खिलाफ बने हुए हैं, उन्हें सरकार […]
छुआछूत, भेदभाव और ऊंच-नीच जैसी चीजें देश व समाज के विकास में बाधक हैं. हमें छुआछूत, भेदभाव, ऊंच-नीच को खत्म कर जातियों में बंटे हुए जनसमूहों को एक सभ्य समाज में बदलना होगा. नागरिक समूह के द्वारा जन जागृति अभियान चलाये जाने चाहिए. जो नियम-कानून इन सामाजिक समस्याओं के खिलाफ बने हुए हैं, उन्हें सरकार व प्रशासन से ईमानदारी के साथ लागू कराना होगा.
जनता को चाहिए कि जो राजनीतिक दल व राजनेता जाति धर्म के नाम पर द्वेष फैलाने का काम करते हैं, समाज में जहर उगलते है, उन्हें अपने मत की ताकत से सबक सिखाएं. साथ ही जातीय व धार्मिक आधार पर समाज में जहर फैलाने वाले संगठनों को कड़े नियम बनाकर प्रतिबंधित किया जाना चाहिए. तब जाकर देश व समाज का कल्याण हो सकता है.
हरेंद्र सिंह कीलका, सीकर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










